Move to Jagran APP

चंडीगढ़ जिला अदालत में नए डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गुरबीर सिंह ने किया ज्वाइन, पहले लुधियाना में थे कार्यरत

इसके बाद सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में नए डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गुरबीर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। गुरबीर सिंह लुधियाना में बतौर सेशन जज कार्यरत थे। चंडीगढ़ के सेशन जज परमजीत सिंह सितंबर 2020 को रिटायर होने के बाद यह पोस्ट खाली थी।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 03 Apr 2021 12:30 PM (IST)Updated: Sat, 03 Apr 2021 12:30 PM (IST)
चंडीगढ़ जिला अदालत में नए डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गुरबीर सिंह ने किया ज्वाइन, पहले लुधियाना में थे कार्यरत
चंडीगढ़ सेक्टर 43 स्थित जिला अदालत की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। हाल ही में चंडीगढ़ जिला अदालत से डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज और एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जजों के ट्रांसफर हुए थे। इसके बाद सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत में नए डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज गुरबीर सिंह ने पदभार संभाल लिया है। यहां आने से पहले गुरबीर सिंह लुधियाना में भी बतौर सेशन जज कार्यरत थे।

loksabha election banner

चंडीगढ़ के सेशन जज परमजीत सिंह सितंबर 2020 को रिटायर हो गए थे। उनके जाने के बाद से ये पोस्ट खाली थी। इस वजह से कोर्ट में होने वाले केसों की सुनवाई पर भी इसका असर पड़ रहा था। कोर्ट में कई केस लंबे समय से लंबित पड़े है। लंबित पड़े केस में कई केस तो ऐसे हैं जिन्हें करीब छह वर्षों से ज्यादा समय हो गया है।  ऐसे में हाई कोर्ट की ओर से जजों की ट्रांसफर और नियुक्तियों की प्रक्रिया को पूरा किया गया।

वहीं लॉकडाउन के कारण हाईकोर्ट ने कोई नई ज्वाइनिंग और ट्रांसफर नहीं किए थे। लेकिन पिछले हफ्ते हाई कोर्ट ने चंडीगढ़ के आठ एडीजे की ट्रांसफर को हरी झंडी दी। उनकी जगह नए एडीजे अपॉइंट किए गए हैं। उनमें से चार एडिशनल डिस्ट्रिक्ट एंड सेशन जज (एडीजे) ने भी पदभार संभाला। इनमें डॉ. रजनीश, स्वाति, राजीव के बेरी और डॉ.पंकज शामिल हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि इनके आने से कोर्ट में लंबित पड़े मामलों का जल्द निपटारा होगा। सीबीबाइ जज के रूप में डॉ. सुशील कुमार गर्ग ने पदभार संभाला है।

नए जज                                 पुराने जज

गुरबीर सिंह                           परमजीत सिंह

राजीव के बेरी                        पूनम आर जोशी

डाॅ. रजनीश                           संजीव जोशी

जगदीप सूद                           डॉ. अजीत अत्री

अंशु शुक्ला                            विजय सिंह

नरेंदर                                   राजीव गोयल

डॉ. पंकज                             राजेश शर्मा

स्वाती सेहगल                        डॉ. गगनगीत कौर

जगजीत सिंह                         डाॅ. एसके गर्ग


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.