Move to Jagran APP

नवजोत सिंह सिद्धू ने की पंजाब विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ, जानें क्या कहा

कैप्टन अमरिंदर सिंह धुर विरोधी नवजोत सिंह सिद्धू आज पंजाब विधानसभा में उनकी तारीफ करते नजर आए। कहा कि कैप्टन अमरिंदर सिंह एकमात्र ऐसे सीएम रहे जिन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया। पंजाब के पानी की रखवाली की।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Thu, 11 Nov 2021 02:37 PM (IST)Updated: Thu, 11 Nov 2021 04:59 PM (IST)
नवजोत सिंह सिद्धू ने की पंजाब विधानसभा में कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ, जानें क्या कहा
पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू की फाइल फोटो।

राज्य ब्यूरो, चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू आज विधानसभा में चर्चा के दौरान पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह की तारीफ करते नजर आए। नवजोत सिंह सिद्धू ने कैप्टन अमरिंदर को पंजाब के पानी की रक्षक बताया। उन्‍होंनेे कहा कि वह एकमात्र सीएम रहे, जिन्होंने किसानों का कर्ज माफ किया। अगर कोई अच्छा काम करता है तो उसकी प्रशंसा करता हूं।

loksabha election banner

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि पंजाब में वर्ष 2013 में अकाली-भाजपा सरकार ने जो कृषि कानून बनाए थे उन्हें ही अब केंद्र सरकार ने पास किया है। कांट्रेक्ट एक्ट भी वही है जो 2013 में अकाली दल और भाजपा सरकार ने पास किया। इन्होंने पंजाब को सबसे कर्जाई राज्य बना दिया है। राज्य की 25 फीसद आय ब्याज में चली जाती है। सिद्धू जब अकाली दल पर हमलावर हुए तो बिक्रम सिंह मजीठिया सहित अकाली विधायकों ने उनका विरोध किया। मजीठिया ने कहा कि जब 2013 में कानून पास किए गए थे तब नवजोत कौर सिद्धू भी भाजपा में थे।

बाद में पत्रकारों से बातचीत में नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि आज विधानसभा में जो हंगामा हुआ वह जानबूझकर किया गया। विपक्ष में सच सुनने का माद्दा नहीं है। जब कृषि कानूनों व किसानों के मुद्दे पर बहस हो रही है तब विपक्ष हंगामा कर रहा है। यह असभ्य तरीका है। यही कारण है कि उन्हें अलग से प्रेस कांफ्रेंस करनी पड़ रही है। कहा कि जब से चन्नी सरकार आई है तब से जो भी घोषणाएं हुई हैं यह पंजाब माडल का फल है। यह एक झलक है।

नवजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि वह दावे से कह सकते हैं कि यह आम लोगों के जीवन को तब्दील करने लिए जो घोषणाएं हो रही हैं, यह अगले पांच वर्ष के लिए हैं। सिद्धू ने कहा कि आपको को पंजाब की आर्थिक स्थिति के बारे में पता नहीं है। कहा कि हम लोगों के पैसों के मैनेजर हैं। कहीं से लेने पड़ते हैं तो कहीं लगाने पड़ते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.