Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में मनाया आजादी का पर्व, स्कूल, कॉलेजों में फहराया तिरंगा, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से नवाजा

Independence Day चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर स्कूल कॉलेजों से लेकर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। सुबह 8 बजे से तिरंगा फहराने की तैयारी की गई और कोरोना नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 15 Aug 2021 01:53 PM (IST)Updated: Sun, 15 Aug 2021 01:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में मनाया आजादी का पर्व, स्कूल, कॉलेजों में फहराया तिरंगा, कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र से नवाजा
शहर के शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण किया गया।

जागरण संवाददाता चंडीगढ़। 75वें स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य सिटी ब्यूटीफुल में कई संस्थाओं सहित शिक्षण संस्थानों में ध्वजारोहण कार्यक्रम किए गए। शहर के स्कूल कॉलेजों से लेकर उच्च शैक्षणिक संस्थानों में तिरंगा फहराया गया। सुबह 8 बजे से तिरंगा फहराने की तैयारी की गई और कोरोना नियमों का पालन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। शहर के कई स्कूल और कॉलेज में स्टूडेंट्स ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए गए, जिसमें देश भक्ति पर आधारित गीतों पर डांस और देश प्रेम से जुड़े नाटकों का मंचन किया गया।

loksabha election banner

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर 42 में कार्यक्रम पेश करतीं छात्राएं।

हालांकि चंडीगढ़ में स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड में आयोजित किया गया। जहां चंडीगढ़ के प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर प्रशासक के सलाहकार धर्म पाल, गृह सचिव अरुण कुमार गुप्ता, डीसी मंदीप सिंह बराड़, डीजीपी संजय बेनीवाल, एसएसपी कुलदीप सिंह चहल समेत अन्य आलाधिकारी मौजूद रहे।

गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज सेक्टर-11 में पौधारोपण किया गया।

स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी मे आयोजित कार्यक्रम मे कोरोना काल मे बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों को भी सम्मनित किया गया और पौधरोपण करते हुए पर्यवारण सरंक्षण का संकल्प लिया गया। पोस्ट ग्रेजुएट गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स में पौधरोपण करते हुए प्रिंसिपल डॉ. अनिता ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम आजाद देश में सांस ले रहे हैं। अभी हमें खुद की आजादी बचाने के साथ प्रकृति की तरफ भी ध्यान देने की जरूरत है। 

पंजाब यूनिवर्सिटी में कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

बेहतरीन काम के लिए कर्मचारी सम्मनित

पंजाब यूनिवर्सिटी मे तिरंगा फहराने के साथ करीब 50 कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मनित किया गया और काम के लिए उन्हें हमेशा आगे बढ़ने की अपील की गई।

गैर सरकारी संस्थाओं ने भी फहराया तिरंगा

वहीं, चंडीगढ़ के सेक्टर- 45 स्थित गोशाला में गौरी शंकर सेवा दल ने भी स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण किया। सेवा दल के सदस्यों ने तिरंगा फहराकर देश की आजादी के पर्व मनाया। इस मौके पर सेवादल के सदस्यों के साथ स्थानीय निवासियों ने भी भाग लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.