Move to Jagran APP

एमसीएम कॉलेज चंडीगढ़ में हुआ हार्वेस्ट फेस्टिवल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में पीयू के तलविंदर को पहला इनाम

मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन ने हार्वेस्ट फेस्टिवल की थीम पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में वोकल म्यूजिक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार खालसा कॉलेज लुधियाना की संजना भोला और म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल श्रेणी में पहला पुरस्कार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के तलविंदर सिंह को मिला।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Mon, 03 May 2021 01:55 PM (IST)Updated: Mon, 03 May 2021 01:55 PM (IST)
एमसीएम कॉलेज चंडीगढ़ में हुआ हार्वेस्ट फेस्टिवल, म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल में पीयू के तलविंदर को पहला इनाम
प्रतियोगिता के दौरान ऑनलाइन प्रस्तुति देते प्रतिभागी।

चंडीगढ़, जेएनएन। कोरोना महामारी के दौरान गतिविधियों के माध्यम से सकारात्मकता लाने एवं  दृढ़ता और उत्सव की भावना को जीवंत रखने की एक अनूठी पहल में, मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन ने 'हार्वेस्ट फेस्टिवल' की थीम पर विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया। कॉलेज के संगीत विभाग ने हार्वेस्ट ऑफ हार्मनी शीर्षक पर एक ऑनलाइन राष्ट्रीय स्तर की संगीत प्रतियोगिता का आयोजन किया। चरित्र निर्माण समिति ने 'हार्वेस्ट फेस्टिवल्स ए टाइम टू सेलिब्रेट मदर इंडिया शीर्षक पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता का आयोजन किया। दोनों प्रतियोगिताओं में देशभर से प्रतिभागियों ने  भाग लिया। हार्वेस्ट ऑफ हार्मनी के लिए 31 प्रविष्टियां और हार्वेस्ट फेस्टिवल प्रतियोगिताओं के लिए 81 प्रविष्टियां प्राप्त हुईं ।

loksabha election banner

चरित्र निर्माण समिति की प्रतियोगिताओं में भारतीय फसल उत्सव जैसे बैसाखी, बिहू, होली, ओणम, नौखई और लद्दाख हार्वेस्ट त्योहारों को सम्मलित करते हुए सेल्फ कंपोज्ड पोएट्री राइटिंग, पोस्टर मेकिंग और पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन शामिल थे। प्रत्येक श्रेणी में प्रतिभागियों की रचनात्मकता और प्रतिभा प्रशंसनीय थी और संकट के समय में सकारात्मकता का संदेश फैलाने के उद्देश्य को पूरा कर रही थी ।

राष्ट्रीय संगीत प्रतियोगिता में वोकल म्यूजिक श्रेणी में प्रथम पुरस्कार खालसा कॉलेज लुधियाना की संजना भोला को मिला।  दूसरा पुरस्कार संगीत अकादमी फतेहगढ़ साहिब की जसवीर कौर को मिला जबकि तीसरा पुरूस्कार जीजीडीएसडी कॉलेज चंडीगढ़ की हरप्रीत कौर एवं मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमन, चंडीगढ़ की श्रेया शर्मा को मिला। मर्सी कॉलेज, पल्लक्कड़ के अभिचंद्र जे को निर्णायकों के स्पेशल प्राइज से नवाजा गया।

म्यूजिक इंस्ट्रूमेंटल श्रेणी में पहला पुरस्कार पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ के तलविंदर सिंह को मिला। दूसरा पुरस्कार जीजीएस खालसा कॉलेज, चंडीगढ़ की  राखी रानौत तथा तीसरा पुरस्कार गवर्मेंट कॉलेज सुनाम के अर्शजोत सिंह को मिला। पंजाबी यूनिवर्सिटी, पटियाला के सतिंदर सिंह को निर्णायकों के स्पेशल प्राइज से नवाजा गया।

हार्वेस्ट फेस्टिवल प्रतियोगिता में मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन, चंडीगढ़ की आस्था मेहता को प्रथम पुरस्कार मिला। दूसरा पुरस्कार इसी कॉलेज की अनिका को और तीसरा पुरस्कार गवर्नमेंट होम साइंस कॉलेज, चंडीगढ़ की भावना और मेहर चंद महाजन डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन चंडीगढ़ की नव्या छतवानी को मिला।  

कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने विश्वास और धैर्य के साथ फसल त्योहारों द्वारा दिए गए पाठों को दोहराते हुए इस धूमिल समय में आशा की किरण को प्रज्वलित करने के उद्देश्य से आयोजित इन प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि तात्कालिक संतुष्टि के इस युग में इस तरह की गतिविधियाँ प्रतिभागियों के जीवन विश्वास और धैर्य जैसे गुणों विकसित करती हैं जो मनुष्यों को प्रतिकूलताओं का सामना करने में मदद करते हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.