Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका, अब 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने छोड़ी कांग्रेस

आरटीआई सेल के चेयरमैन के बाद 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने साथियों महेंद्र राजभर और सोनू कुमार रामदरबार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदयस्ता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। मुस्तकीन खान ने पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में इस्तीफा दिया है

By Vinay KumarEdited By: Published: Tue, 17 Aug 2021 09:36 AM (IST)Updated: Tue, 17 Aug 2021 09:36 AM (IST)
चंडीगढ़ में कांग्रेस को एक और झटका, अब 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने छोड़ी कांग्रेस
चंडीगढ़ में 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने कांग्रेस छोड़ दी है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है लेकिन इसके बावजूद कांग्रेस में बवाल जारी है। छाबड़ा समर्थक कांग्रेस को छोड़ रहे हैं। आरटीआई सेल के चेयरमैन के बाद 15 वर्ष तक प्रदेश सचिव रहे मुस्तकीन खान ने साथियों महेंद्र राजभर और सोनू कुमार रामदरबार ने कांग्रेस की प्राथमिक सदयस्ता से सोमवार को इस्तीफा दे दिया। मुस्तकीन खान ने पूर्व अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा के समर्थन में इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा कांग्रेस अध्य्क्ष सोनिया गांधी को भेजा है। खान ने वर्तमान अध्यक्ष सुभाष चावला पर नाराजगी जाहिर की है।

loksabha election banner

कांग्रेस के वर्तमान अध्यक्ष को भी पता है कि अभी पार्टी से जाने वालों का सिलसिला जारी रहेगा। छाबड़ा का भी प्रयास है कि लगातार कांग्रेस को कमजोर किया जाए। जबकि कांग्रेस  नेताओं का दावा है कि उनके संपर्क में भी कई नेता और कार्यकर्ता है जिन्हें अगले दिनों ज्वाइंन करवाया जाएगा। छाबड़ा की ओर से जल्द ही शहर में एक बड़ा कार्यक्रम किया जाएगा जिसमे वह अपने समर्थकों को आम आदमी में शामिल करवाएंगे। कांग्रेस की अब लड़ाई भाजपा के साथ साथ आप के साथ भी हो गई है। छाबड़ा के ज्वाइंन करने से आप भी मजबूत हो गई है। आप की ओर से शहर में गतिविधि बढ़ा दी गई है। कांग्रेस की ओर से जो वार्ड इंचार्ज बनाए गए हैं उनकी ओर से शहर में गतिविधि तेज कर दी गई है।

कृष्ण कुमार गोयल महासचिव और राजेश गुप्ता कोषाध्यक्ष नियुक्त

सेक्टर-28 डी के श्री सनातन धर्म मंदिर सभा की कार्यकारिणी का गठन हुआ जिसमे सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष देस राज बंसल ने चेयरमैन सतपाल गुप्ता के मार्गदर्शन के तहत कृष्ण कुमार गोयल को महासचिव और राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इनके अलावा राम सरूप अग्रवाल, राम रतन अग्रवाल, बाबूराम गुप्ता व अरविन्द अग्रवाल को पैटर्न तथा पवन अग्रवाल, हरीश गोयल, सतीश गोयल, जगदीश भाटिया व रमेश शुक्ला को उपाध्यक्ष एवं संजीव अग्रवाल, मधुर अग्रवाल, मनोहर लाल गुप्ता, हरिंदर कुमार, कमलकांत व शिवपाल चौधरी को संयुक्त सचिव चुना गया है जबकि डॉ. सुशील गुप्ता, मुकेश गोयल और जगदीश गौतम कार्यकारिणी का सदस्य नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.