Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में एक और महिला की हत्या, 5 दिन में दो मर्डर, ऑटो चालक ने किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम आज

Murder in Chandigarh चंडीगढ़ के मौलीजागरां एरिया में रेलवे स्टेशन के पास जंगल एरिया में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 16 Jan 2022 09:37 AM (IST)Updated: Sun, 16 Jan 2022 09:37 AM (IST)
चंडीगढ़ में एक और महिला की हत्या, 5 दिन में दो मर्डर, ऑटो चालक ने किया था दुष्कर्म, पोस्टमार्टम आज
चंडीगढ़ में एक हफ्ते में दो महिलाओं की हत्या और एक के साथ दुष्कर्म की वारदात हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Murder in Chandigarh: चंडीगढ़ के मौलीजागरां एरिया में रेलवे स्टेशन के पास जंगल एरिया में एक महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस की जांच में वारदात स्थल से थोड़ी दूरी पर एक छोटा चाकू भी मिला है। वहीं, प्राथमिक जांच में महिला के शरीर पर चोट के निशान भी मिले है, जिससे अंदेशा लगया जा रहा है कि महिला की हत्या कर शव को जंगल में फेंका गया है। मृतका की पहचान मौली गांव के रहने वाली 33 वर्षीय रोजीना के तौर हुई है।

loksabha election banner

जंगल एरिया में महिला की लाश देखकर एक राहगीर ने पुलिस को सूचना दी। इस दौरान थाना पुलिस और रेलवे पुलिस दोनों मौके पर पहुंची। रेलवे पुलिस की एरिया लगने पर उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी। वहीं, मामले में देर रात जीआरपी ने तीन संदिग्ध लोगों को राउंडअप किया। जीआरपी की टीम संदिग्धों से एक बार सवाल-जवाब करने के साथ क्रास पूछताछ करेगी। 

पुलिस के अनुसार मृतका रोजीना के एक बेटी और एक बेटा है। उसका पति दिव्यांग है। मृतका मौलीजागरां पुलिस थाने में साफ सफाई का काम करती थी और शुक्रवार को काम के लिए निकली थी, लेकिन वापस नहीं आई।

पांच दिन में दूसरी महिला की हत्या

चंडीगढ़ में पांच दिनों में यह दूसरी महिला की हत्या हुई है। इससे पहले मलोया एरिया स्थित जंगल में एक महिला की नग्न अवस्था में लाश बरामद हुई थी। महिला के मूंह में मोजे ढूंस रखे थे। जिसकी वजह से दम घुटने से महिला की मौत हो गई थी। वहीं, पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई गई है। थोड़ी दूरी पर महिला के कपड़े भी बरामद हो गए थे। अभी तक दुष्कर्म की पुष्टि नहीं हो पाई है, सीएसएफएल रिपोर्ट आने के बाद इसकी पुष्टि होगी। वहीं, अभी तक पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

ऑटो चालक ने किया था दिल्ली की महिला से दुष्कर्म

वहीं, 11 जनवरी को एक ऑटो जालक ने दिल्ली से शहर आई एक महिला के साथ दुष्कर्म की घटना अंजाम दिया था। 35 वर्षीय महिला को आरोपित ऑटो चालक अपने ऑटो से सेक्टर-17 बस स्टैंड लेकर पहुंचा था जहां से महिला ने दिल्ली के लिए बस पकड़नी थी। इससे पहले वह उसे सुनसान जगह पर ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया और फेंक कर चला गया। महिला चंडीगढ़ में अपने किसी जानकार से मिलने आई थी। बाद में आरोपित ऑटो चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.