कचरा सेग्रीगेट न करने वाले 99 रेजिडेंट्स और चार गारबेज कलेक्टरों पर कार्रवाई Chandigarh News
इस समय नगर निगम के पूरे शहर में 50 सेनिटरी इंस्पेक्टर हैं। सभी को अपने-अपने एरिया चेक करने के लिए कहा गया है। कमिश्नर केके यादव के आदेश पर नगर निगम ने यह कार्रवाई शुरू हुई है।
चंडीगढ़, जेएनएन। नगर निगम ने सूखा और गीला कचरे का सेग्रीगेशन न करने वालों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। नगर निगम के सेनिटरी इंस्पेक्टरों ने 103 रेजिडेंट्स के चालान काटे, जोकि कचरा सेग्रीगेट नहीं कर रहे थे। इनमें चार डोर टू डोर गारबेज कलेक्टर भी शामिल हैं। जबकि 99 रेजिडेंट्स शामिल हैं।
पहली बार गारबेज कलेक्टरों पर कार्रवाई की गई है, जबकि बाकी सभी रेजिडेंट्स हैं। जबकि लोगों का कहना है कि नगर निगम को पहले रेजिडेंट्स को जागरूक करना चाहिए उसके बाद सख्ती दिखानी चाहिए। नगर निगम के अनुसार जिन चार गारबेज कलेक्टरों के दो-दो हजार के चालान काटे गए हैं वह सेक्टर-44 और मौलीजागरां के एरिया के हैं।
इस समय नगर निगम के पूरे शहर में 50 सेनिटरी इंस्पेक्टर हैं। सभी को अपने-अपने एरिया चेक करने के लिए कहा गया है। कमिश्नर केके यादव के आदेश पर नगर निगम ने यह कार्रवाई शुरू हुई है। नगर निगम स्वच्छ सर्वेक्षण 2019 में सेग्रीगेशन सिस्टम शुरू न होने के कारण पिछड़ गया था। शहर की रैंकिंग तीसरे नंबर से 20वें पर पहुंच गई थी।
अगले साल होने वाले सर्वेक्षण में फिर से चंडीगढ़ न पिछड़े इसलिए नगर निगम ने सेग्रीगेशन न करने वालों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया है। नगर निगम कमिश्नर केके यादव का कहना है कि लोगों को शहर को साफ सुथरा रखने में निगम का सहयोग करना चाहिए।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें