Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, जुलाई में आएगा स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का परिणाम

चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पर चंडीगढ़ भाजपा का विशेष फोकस है। बता दें कि अगले माह जुलाई में स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का परिणाम भी आएगा। निगम सर्वेक्षण की रैंकिंग में टॉप-10 में आना चाहता है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Sun, 13 Jun 2021 11:41 AM (IST)Updated: Sun, 13 Jun 2021 11:41 AM (IST)
चंडीगढ़ में नगर निगम ने चलाया स्वच्छता अभियान, जुलाई में आएगा स्वच्छता सर्वेक्षण-2022 का परिणाम
नगर निगम द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के तहत सड़कों की रिकार्पेटिंग का काम चल रहा है।

चंडीगढ़, जेएनए। इस समय चंडीगढ़ नगर निगम की ओर से पूरे शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। इस पर चंडीगढ़ भाजपा का विशेष फोकस है। जिस कारण ऐसी ऐसी जगह पर भी सफाई की जा रही है जहां पर गंदगी के ढेर लगे हुए थे। मेयर रविकांत शर्मा की ओर से हर दिन कार्यों को रिव्यू किया जा रहा है। स्वच्छता अभियान के अंतर्गत वार्ड 20 के पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली के नेतृत्व में औद्योगिक क्षेत्र में नगर निगम के सभी विभागों के कर्मचारियों ने संयुक्त रूप से स्वच्छता अभियान चलाया। असल में अगले माह स्वच्छता सर्वेक्षण 2022 का भी परिणाम आ रहा है। पिछले साल चंडीगढ़ की रैकिंग 16वें नंबर पर थी। इस बार नगर निगम को टॉप-10 में आने की उम्मीद है। अगर ऐसा होता है तो भाजपा इसका क्रडिट लेगी। नगर निगम की ओर इस स्वच्छता अभियान का स्वच्छता सर्वेक्षण पर भी असर पड़ेगा।

loksabha election banner

इस अवसर पर नगर निगम के  राजबीर सिंह, अर्जुन पुरी, सनी ठाकुर,  प्रवीण कुमार, संजीव सिहाग के अतिरिक्त भाजपा मंडल अध्यक्ष सतबीर सिंह ठाकुर, मुकेश चनालिया, विकास गुगनानी, परमजीत सिंह, अरुण कुमार, रणजीत आदि उपस्थित रहे।  नगर निगम के हॉर्टिकल्चर, रोड, पब्लिक हेल्थ, इलेक्ट्रिकल आदि विभाग के कर्मचारियों ने अभियान में भाग लिया।

पार्षद शक्ति प्रकाश देवशाली ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पूरे देश को स्वच्छता का संदेश दिया है और आज पूरा देश स्वच्छता के प्रति जागरूक हो चुका है। चंडीगढ़ नगर निगम भी प्रधानमंत्री के आह्वान पर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार स्वच्छता अभियान चला रहा है। उन्होंने नगर निगम के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी एक टीम की भांति कार्य करते हुए चंडीगढ़ को स्वच्छ रखने में प्रशंसनीय प्रयास कर रहे हैं। देवशाली ने सभी शहरवासियों से भी अपने घर और कार्यस्थल के आसपास स्वच्छता रखने एवं अन्य सभी को प्रेरित करने का आह्वान किया।पिछले सप्ताह भाजपा पार्षद हीरा नेगी ने भी दक्ष्ज्ञिणी सेक्टरों में अभियान चलाया था।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.