Rose Festival : इस बार कम शुल्क में लें चौपर की उड़ान का मजा, आज कंपनी तय करेगा निगम
इस बार रोज फेस्टिवल एक मार्च तक चलेगा। जिसमें ट्राईसिटी के अलावा पंजाब हरियाणा और हिमाचल से भी लोग इस फेस्टिवल में चौपर की उड़ाने का मजा लेने के लिए आते हैं।
चंडीगढ़ [राजेश ढल्ल]। 29 फरवरी से शुरू होने वाले रोज फेस्टिवल में इस बार भी चौपर में घूमने का मजा शहरवासी ले पाएंगे। चौपर उड़ाने वाली कंपनी नगर निगम सोमवार को तय कर देगी इसके साथ ही प्रति यात्री शुल्क भी तय कर दिया जाएगा जबकि नगर निगम का दावा है क पिछले फेस्टिवल से कम रेट तय होगा। नगर निगम ने 15 दिन पहले चौपर की सुविधा उपलब्ध करवाने के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट निकाला था। चौपर कंपनी को होने वाली कमाई का पांच प्रतिशत नगर निगम के पास भी आएगा। प्रति चौपर की उड़ान का शुल्क दो हजार रुपये तक होगा।
इस बार रोज फेस्टिवल एक मार्च तक चलेगा। जिसमें ट्राईसिटी के अलावा पंजाब, हरियाणा और हिमाचल से भी लोग इस फेस्टिवल में चौपर की उड़ाने का मजा लेने के लिए आते हैं। पिछले दो फेस्टिवल में आसमान से शहर देखने का लोगों में काफी क्रेज रहता है इसलिए चौपर आकर्षण का केंद्र बनता है। चौपर की सुविधा सेक्टर-17 के परेड ग्राउंड से मिलेगा।
फेस्टिवल में 80 लाख खर्च करेगा निगम
वहीं नगर निगम ने रोज फेस्टिवल की तैयारी शुरू कर दी है। इस फेस्टिवल में नगर निगम की ओर से 80 लाख रुपये का खर्चा किया जाएगा। इस फेस्टिवल में अलग अलग तरह की प्रतियोगिताएं होगी जिसके लिए नगर निगम ने एंट्री मंगवानी शुरू कर दी है।
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 18 फरवरी
फोटोग्राफी प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे गए हैं। 10 फरवरी से आवेदन शुरू हो गए हैं। फार्म भरने की अंतिम तिथि 18 फरवरी रखी गई है। वहीं प्रतिभागी सेक्टर-37 में पब्लिक हेल्थ डिवीजन नंबर तीन के एक्सईएन के पास सुबह 10 बजे से शाम चार बजे तक अपने फोटोग्राफ व सीडी जमा करा सकते हैं। प्रतियोगिता में प्रोफेशनल और नॉन प्रोफेशनल दो वर्ग रखे गए हैं। हर बार रोज फेस्टिवल फरवरी माह के तीसरे सप्ताह होता है, लेकिन इस बार नगर निगम ने मौसम को देखते हुए इसे आगे कर दिया है। इस बार एक म्यूजिक नाइट का आयोजन सेक्टर-17 प्लाजा में की जाएगी।
अंडरपास की मदद से प्लाजा पहुंचना होगा आसान
रोज गार्डन से प्लाजा को जोड़ने वाला अंडरपास का निर्माण भी हो चुका है। रोज फेस्टिवल आने वाले लोग बिना किसी बेरोक टोक के अंडरपास की मदद से सेक्टर-17 प्लाजा में पहुंच जाएंगे। नगर निगम के अनुसार प्लाजा में कुछ प्रतियोगिताएं भी करवाई जाएगी। इस बार प्लाजा में इटिंग ज्वाइंट भी मनाए जाएंगे। प्रशासन की ओर से आठ करोड़ की लागत से अंडरपास का निर्माण किया गया है। इस बार फेस्टिवल में प्लास्टिक मुक्त चंडीगढ़ के बारे जागरूक किया जाएगा।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें