Move to Jagran APP

शहर के तीन स्कूलों में 400 कोरोना संक्रमित किए गए हैं क्वारंटाइन, बढ़ रहा है आंकड़ा

चंडीगढ़ में पीजीआई के स्कूल रायपुर कलां पंजाब यूनिवर्सिटी गर्ल्स हॉस्टल में क्वारंटाइन सेंटरों में प्रशासन ने कोरोना संक्रमितों को रखा है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 23 Jun 2020 09:44 AM (IST)Updated: Tue, 23 Jun 2020 09:44 AM (IST)
शहर के तीन स्कूलों में 400 कोरोना संक्रमित किए गए हैं क्वारंटाइन, बढ़ रहा है आंकड़ा
शहर के तीन स्कूलों में 400 कोरोना संक्रमित किए गए हैं क्वारंटाइन, बढ़ रहा है आंकड़ा

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ने के साथ ही क्वारंटाइन किए गए लोगों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है। शहर के स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। इनमें बड़ी संख्या में लोग क्वारंटाइन किए जा रहे हैं। पहले स्कूलों को नए सत्र के लिए शिक्षा विभाग को हैंडओवर किया जाना था लेकिन कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के कारण अब इन स्कूलों को क्वारंटाइन सेंटर बनाया गया है। शहर के तीन स्कूलों में 400 के करीब लोग क्वारंटाइन किए हुए हैं।

loksabha election banner

पीजीआइ के स्कूल में इस समय 120 लोगों को क्वारंटाइन किया गया है। इनमें 50 के करीब छोटे बच्चे भी शामिल हैं। उसके अलावा रायपुरकलां में बने नए स्कूल में करीब 130 लोग क्वारंटाइन किए गए हैं। इनमें 25 से 30 बच्चे शामिल हैं। वहीं, सेक्टर-26 सब्जीमंडी के पास बने गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल में भी पचास के करीब लोग क्वारंटाइन किए गए हैं।

पीयू गर्ल्स हॉस्टल में भी है 80 लोग क्वारंटाइन

पंजाब यूनिवर्सिटी साउथ कैंपस में बने गर्ल्स हॉस्टल नंबर आठ में भी करीब 80 लोग क्वारंटाइन किए हुए हैं। यह सभी लोग बापूधाम कॉलोनी से यहां पर लाकर शिफ्ट किए गए हैं। इस हॉस्टल में 250 के करीब लोग क्वारंटाइन किए गए थे। हालांकि पिछले कुछ दिन में काफी लोगों को उनके घर में भेज दिया गया है।

पीजीआइ चौकी इंचार्ज भी कर रही है मदद

पीजीआइ चौकी इंचार्ज इरम रिजवी का पीजीआइ स्कूल में क्वारंटाइन हुए बच्चों के साथ खासा लगाव देखने को मिल रहा है। रिजवी छोटे बच्चों को रोजाना खाने पीने का सामान दे रही हैं। इसके अलावा हाल ही में रिजवी ने यहां क्वारंटाइन हुए लोगों को मास्क और सेनिटाइजर भी वितरित किए थे।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.