Move to Jagran APP

मोहाली में कोविड से जान गंवाने वालों का सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, प्रशासन ने नियुक्त किए अधिकारी

मोहाली के डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि सभी अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाएगा। प्रशासन की ओर से इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9463775070 भी जारी किया है। अधिकारियों की नियुक्ति भी कर दी गई है।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Fri, 14 May 2021 03:20 PM (IST)Updated: Fri, 14 May 2021 03:20 PM (IST)
मोहाली में कोविड से जान गंवाने वालों का सम्मान से होगा अंतिम संस्कार, प्रशासन ने नियुक्त किए अधिकारी
मोहाली प्रशासन ने अंतिम संस्कार के लिए हेल्पलाइन नंबर 9463775070 जारी किया है। सांकेतिक फोटो

मोहाली, जेएनएन। जिला प्रशासन ने कोविड मरीजों की मौत के बाद उनके अंतिम संस्कार व दफनाने के लिए अधिकारियों की तैनाती कर दी है। डीसी गिरीश दयालन ने कहा कि सभी अंतिम संस्कार सम्मानजनक तरीके से किया जाना सुनिश्चित किया जाए। प्रशासन की ओर से इसके लिए एक हेल्पलाइन नंबर 9463775070 भी जारी किया है।

loksabha election banner

डीसी ने कहा कि प्रशासन पीड़ित परिवारों के साथ खड़ा है। उन्होंने कहा कि लोगों की सहायता के लिए आठ अधिकारियों की तैनाती की गई है। अंतिम संस्कार के लिए सुखविंदर सिंह (9882201787), बलबीर सिंह ढाका (82840018197), खरड़ के लिए हरदर्शनजीत सिंह (9646005032), जीरकपुर के लिए वरिंदर सिंह (8855205032), लालडू में जंग बहादुर (9780331900), बनूड में अशोक कुमार (968800004), डेराबस्सी में ऋषभ गर्ग (9888000241), नयागांव में राम गोपाल (9780021299), कुराली में शेर सिंह (9780025188) से संपर्क किया जा सकता है।

कोविड शवों के संस्कार के लिए 20 शेड का निर्माण

ध्यान रहे कि मोहाली में पहले ही शमशान गृह में कोविड शवों के संस्कार के लिए बीस शेड बनाए जा रहे हैं। पहले श्मशान गृह में 12 शेड थे। इसके अलावा श्मशान पर नजर रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे इस्टांल कर दिए गए हैं। मेयर अमरजीत सिंह ने कहा कि नगर निगम की ओर से लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि इस के लिए कर्मचारियों को पहले ही दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। ध्यान रहे कि मोहाली शहर में प्रतिदिन 15 से 20 शवों का अंतिम संस्कार हो रहा है। प्रशासन को शिकायतें मिल रही थी कि अंतिम संस्कार करवाने आने वालों लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.