Move to Jagran APP

पंजाब व हरियाणा में बंद का रहा मिलाजुला असर

पंजाब एवं हरियाणा में कांग्रेस के पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर किए गए बंद के आह्वान का मिलाजुला असर देखने को मिला।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Mon, 10 Sep 2018 02:06 PM (IST)Updated: Mon, 10 Sep 2018 08:57 PM (IST)
पंजाब व हरियाणा में बंद का रहा मिलाजुला असर
पंजाब व हरियाणा में बंद का रहा मिलाजुला असर

जेएनएन, चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा में कांग्रेस के पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को लेकर किए गए बंद के आह्वान का मिलाजुला असर देखने को मिला। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पीएम का पुतला फूंका। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने जालंधर तो हरियाणा कांग्रेस अध्यक्ष अशोक तंवर ने जींद में प्रदर्शन का नेतृत्व किया।

loksabha election banner

जालंधर में बंद को सफल बनाने के लिए सुनील जाखड़ खुद सड़कों पर उतरे। जाखड़ के साथ सांसद चौधरी संतोख सिंह, विधायक परगट सिंह, विधायक राजिंदर बेरी, जिला प्रधान स. दलजीत सिंह आहलुवालिया, काकू आहलुवालिया व अन्य कांग्रेस नेताओं ने जमकर रोष प्रदर्शन किया।

जालंधर में जाखड़ के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

सुबह  कंपनी बाग चौक से सांसद सुनील जाखड़ की अगुवाई में काफिला शहर के बाजारों में दुकानें बंद करवाने के लिए निकला। काफिले को देख दुकानदारों ने दुकानें बंद कर दी।  जालंधर में बंद का मिला जुला असर रहा।

जालंधर में भारत बंद के मद्देनजर तैनात पुलिस बल।

पंजाब में खन्ना में बंद का ज्यादा असर देखने को नहीं मिला। जहां-जहां कांग्रेस कार्यकर्ता रैली निकालने पहुंचे वहां बाजार बंद होते गए, लेकिन जैसे ही कांग्रेसियों की रैली गुजरी लोगों ने अपनी-अपनी दुकानें खोलनी शुरू कर दिया।

बठिंडा में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

बठिंडा में अधिकांश बाजार खुले रहे। कांग्रेसियों ने बाजार में रोष प्रदर्शन कर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। नेताओं ने कहा कि पेट्रो पदार्थों के दाम बढ़ने से आम आदमी का जीना मुश्किल हो गया है। महंगाई आसमान छूने लगी है।

नाभा में वन मंत्री साधु सिंह धर्मस्रोत के नेतृत्व में केंद्र सरकार का पुतला फूंकते कांग्रेसी।

पटियाला के नाभा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वन मंत्री साधु सिंह धर्मस्रोत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। मोगा के  धर्मकोट में कांग्रेसी वर्करों ने बाजार बंद करवाकर मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

बरनाला में बंद दुकानें।

कपूरथला में बंद का मिला जुला असर देखने को मिला। बंद का सबसे ज्यादा असर फिरोजपुर, बटाला, गुरदासपुर, नवांशहर में देखने को मिला। फिरोजपुर में बंद के दौरान नगर मक्खू मेन बाजार, रेलवे रोड, दाना मंडी में दुकानें बंद रही। लोग बाजारों में ताश खेलते व क्रिकेट खेलते देखे गए।

मोगा के कस्बा धर्मकोट में कांग्रेसी वर्करों ने बाजार बंद करवा मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

होशियारपुर में कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। नवांशहर में  भारत बंद के दौरान शहर के सभी बाजार बंद रहे। आनंदपुर साहिब में भी बंद असरदार रहा। मानसा में निजी बसें पूर्ण तौर पर बंद रही, जबकि सरकारी बसें आम की तरह चल रही हैं।

फिरोजपुर में बंद बाजार।

बरनाला में पेट्रोलियम के बढ़े दाम को लेकर कांग्रेस द्वारा बंद के आह्वान पर कांग्रेस पार्टी जिला बरनाला ने दुकानदारों से अपील कर दुकानें बंद करवाई। इसके बाद कांग्रेस नेताओं ने पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

गुरदासपुर में रोष प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

रूपनगर जिले में भारत बंद का मिला जुला असर है। रूपनगर शहर में बाजार खुला हुआ है, जबकि नंगल में कांग्रेसियों ने बाजार बंद करवाया।

 बठिंडा में दुकानें बंद करवाते कांग्रेसी।

्िेु्िपुिप्िप्पि

नवांशहर में भारत बंद के दौरान शहर के सभी बाजार बंद रहे।

फरीदकोट व कोटकपूरा पर बंद का कोई असर नहीं है जबकि जैतो में बंद का असर देखने को मिला। जैतो में बंद के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

मानसा के सरदूरल में शहर बाजार पूरी तरह बंद रहे।

लुधियाना में भी कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन किया और केंद्र सरकार का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है। महंगाई के कारण आम जनता त्रस्त है, लेकिन सरकार को उनकी कोई परवाह नहीं है।

जींद में डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

हरियाणा में भी भारत बंद का मिलाजुला असर देखने को मिला। रोहतक में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर अशोक तंवर गुट के कार्यकर्ताओं ने अलग-अलग प्रदर्शन कर बाजारों में दुकान बंद करने की अपील की। उधर कम्युनिस्ट पार्टी ने भी भारत बंद का समर्थन किया और शहर के कई बाजारों में रोष मार्च निकाला।

भिवानी में केंद्र सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।

रोहतक में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर गुट के कार्यकर्ता अंबेडकर चौक पर एकत्र हुए और प्रदर्शन करते हुए गोहाना अड्डा, किला रोड से होते हुए वापस कांग्रेस भवन पहुंचे। प्रदर्शन का नेतृत्व जिला प्रभारी राजेंद्र शर्मा ने किया।



रोहतक में हुड्डा गुट के सदस्य भारत बंद के दौरान दुकानें करवाते हुए।

उधर, भूपेंद्र सिंह हुड्डा गुट पूर्व विधायक भारत भूषण बत्रा, पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, चक्रवर्ती शर्मा, नगर निगम की पूर्व मेयर मेयर रेनू डाबला ने प्रदर्शन किया। महाराजा अग्रसेन चौक पर  कार्यकर्ता इकट्ठे हुए और किला रोड से होते हुए गोहाना अड्डा पहुंचे और प्रदर्शन का समापन किया।



बहादुरगढ़ में पेट्रो मूल्य वृद्धि के विरोध में प्रदर्शन करते कांग्रेसी।

कुरुक्षेत्र में बंद बेअसर दिखा। जींद में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डॉ. अशोक तंवर के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। जहां-जहां से कांग्रेस की रैली गुजरी वहां दुकानें बंद रही। पानीपत में कांग्रेस के भारत बंद का ज्यादा असर नहीं दिखा। बाजारों में दुकान खुली रही। झज्जर, बादली और बेरी में भी स्थिति सामान्य रही।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.