Move to Jagran APP

मिल्खा सिंह पीजीआइ चंडीगढ़ के ICU वार्ड में भर्ती, PM Modi ने बात कर जाना उनका हाल

उड़न सिख मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया है। मिल्खा सिंह को पीजीआइ के कोविड आइसीयू वार्ड में एडमिट किया गया है। उनका ऑक्सीजन लेवल काफी कम हो गया था जिस वजह से सांस लेने में दिक्कत थी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Fri, 04 Jun 2021 06:39 AM (IST)Updated: Fri, 04 Jun 2021 12:03 PM (IST)
मिल्खा सिंह पीजीआइ चंडीगढ़ के ICU वार्ड में भर्ती, PM Modi ने बात कर जाना उनका हाल
91 साल के मिल्खा सिंह की फाइल फोटो।

चंडीगढ़, जेएनएन। उड़न सिख के नाम से देश और दुनिया में मशहूर शहर के पूर्व एथलीट मिल्खा सिंह (Flying Sikh Milkha Singh) की वीरवार को अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें पीजीआइ चंडीगढ़ (PGI Chandigarh) में भर्ती करवाया गया है। मिल्खा सिंह पीजीआइ के कोविड आइसीयू वार्ड में एडमिट हैं। दरअसल उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी, जिसके चलते उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया है।

loksabha election banner

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके यह जानकारी दी कि उन्होंने पूर्व भारतीय धावक मिल्खा सिंह से बात की और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। पीएम ने उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और कहा की कि वह जल्द ही ठीक होकर वापस आएंगे। पीएम ने कहा कि मिल्खा सिंह टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले एथलीट्स को आशीर्वाद और प्रेरित भी करेंगे।

बता दें कि 91 साल के मिल्खा 17 मई को कोरोना संक्रमित पाए गए थे। पॉजिटिव होने के बाद ठीक हो चुके थे। उन्हें अस्पताल से छुट्टी भी दे दी गई थी और वह घर पर ही आराम कर रहे थे। मोहाली के फोर्टिस अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद वह बिल्कुल स्वस्थ थे। लेकिन वीरवार दोपहर बाद अचानक उन्हें सांस लेने संबंधी शिकायत हुई, जिसके चलते उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाना पड़ा।

पीजीआइ के प्रवक्ता डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह का ऑक्सीजन लेवल काफी नीचे आ गया था। उन्हें सांस लेने में तकलीफ हो रही थी। ऐसे में उन्हें फौरन पीजीआइ में एडमिट करना पड़ा। फिलहाल मिल्खा सिंह की मेडिकल कंडीशन ठीक है। मिल्खा सिंह को ऑक्सीजन और वेंटिलेटर पर रखा गया है।

कोरोना की चपेट में आने के बाद से पद्मश्री मिल्खा सिंह का स्वास्थ्य लगातार गड़बड़ चल रहा है। पीजीआई से पहले मिल्खा सिंह को मोहाली के फोर्टिस अस्तपाल में भर्ती करवाया गया था। उस समय मिल्खा सिंह खुद को काफी कमजोर महसूस कर रहे थे, उनकी तबीयत भी लगातार बिगड़ रही थी। अाक्सीजन की कमी के चलते उन्हें डिहाइड्रेशन (दस्त और उल्टी) हो रही थी। इसके अलावा उन्होंने खाना भी छोड़ दिया था।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत स्थिर, फोर्टिस के आइसीयू में हैं भर्ती

पूर्व वॉलीवाल खिलाड़ी व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत अभी भी स्थिर बनी हुई है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती  हैं। पांच दिन पहले उनकी तबीयत बिगड़ने की वजह से उन्हें नार्मल वार्ड से आइसीयू में शिफ्ट किया गया था। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों  के बावजूद उनकी मेडिकल ऑक्सीजन की जरूरत लगातार बढ़ती जा रही है। डॉक्टरों की माने तो सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

मिल्खा सिंह के संक्रमित होने के बाद पूरे परिवार को हुआ था कोरोना टेस्ट

मिल्खा सिंह के पॉजिटिव होने के बाद उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके दो घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए थे, जबकि उनकी पत्नी निर्मल कौर , बहू कुदरत और पोते हरजय मिल्खा सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन ठीक हफ्ते बाद निर्मल कौर की तबीयत बिगड़ने लगी और जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट दोबारा करवाया, तो वह कोरोना पॉजिटिव पाई गई थीं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.