Move to Jagran APP

Milkha Singh की हालात में सुधार, चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती उड़नसिख के सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य

Milkha Singh News कोविड के कारण उड़नसिख मिल्खा सिंह को चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती कराया गया है। डाक्टरों के अनुसार उनकी हालत में लगातार सुधार हो रहा है। उनके मेडिकल पैरामीटर सामान्य हैं। उनकी पत्नी भी एडमिट हैं। वह भी रिकवर कर रही हैं।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 06 Jun 2021 02:50 PM (IST)Updated: Sun, 06 Jun 2021 07:49 PM (IST)
Milkha Singh की हालात में सुधार, चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती उड़नसिख के सभी मेडिकल पैरामीटर सामान्य
उड़नसिख मिल्खा सिंह की फाइल फोटो ।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती उड़नसिख पद्मश्री मिल्खा सिंह की हालत में लगातार सुधार हो रहा है। वह अभी अस्पताल के आइसीयू वार्ड में एडमिट हैं। पीजीआइ के प्रवक्ता प्रो. अशोक कुमार ने बताया कि मिल्खा सिंह तेजी से रिकवर कर रहे हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम में उनकी निगरानी कर रही है, उनके सभी मेडिकल पैरामीटर समान्य हैं। जब उन्हें भर्ती करवाया गया था तो उनका आक्सीजन का लेवल 88 तक था, अभी उन्होंने शानदार रिकवरी की और अब उनका आक्सीजन लेवल 98 तक आ रहा है। अभी उनकी हालात सामान्य है।

loksabha election banner

बता दें मिल्खा सिंह की 17 मई को कोरोना रिपोर्ट पॉजटिव आई थी। तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां कोरोना की रिपोर्ट नेगटिव आने के बाद 31 मई को उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल गई थी। इसके बाद वह सेक्टर-8 स्थित अपने घर में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करते हुए आराम कर रहे थे। अचानक 3 जून को उनकी तबियत बिगड़ गई और आक्सीजन लेवल गिरने के बाद उन्हें पीजीआइ में भर्ती करवाया गया। इसके बाद पीजीआइ के कोविड अस्पताल में उनका इलाज तीन सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है।

मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की सेहत में सुधार

पूर्व वॉलीवाल खिलाड़ी व पद्मश्री मिल्खा सिंह की पत्नी निर्मल कौर की हालत में भी सुधार की खबर है। वह मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती हैं। सीनियर डॉक्टरों की टीम उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। मिल्खा सिंह के पॉजिटिव होने के बाद उनके पूरे परिवार का भी कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसमें उनके दो घरेलू सहायक भी संक्रमित पाए गए थे, जबकि उनकी पत्नी निर्मल कौर, बहू कुदरत और पोते हरजय मिल्खा सिंह की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन ठीक हफ्ते बाद निर्मल कौर की तबियत बिगड़ने लगी और जब उन्होंने अपना कोरोना टेस्ट दोबारा करवाया तो वह 26 मई को कोरोना पॉजिटिव निकली। इसके बाद से वह कोविड -19 से जूझ रही हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.