Move to Jagran APP

91वें जन्मदिन पर 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह ने बताए फिटनेस के राज, कहा- लंबी उम्र के लिए रोज 10 मिनट दौड़ें

मिल्खा सिंह आज अपने परिवार के साथ अपना 91वां जन्मदिन मनाया। मिल्खा बताते हैं कि आज मुझे रियाटर हुए 31 साल हो गए मैंने साल 1961 में पहली बार केक काटा था उसके बाद परिवार के साथ हर साल केक काट कर अपने जन्मदिन की खुशी को मनाता हूं।

By Vinay KumarEdited By: Published: Fri, 20 Nov 2020 01:35 PM (IST)Updated: Fri, 20 Nov 2020 01:35 PM (IST)
91वें जन्मदिन पर 'उड़न सिख' मिल्खा सिंह ने बताए फिटनेस के राज, कहा- लंबी उम्र के लिए रोज 10 मिनट दौड़ें
उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह आज अपने परिवार के साथ अपना 91वां जन्मदिन मनाया।

चंडीगढ़ [विकास शर्मा]। उड़न सिख पद्मश्री मिल्खा सिंह आज अपने परिवार के साथ अपना 91वां जन्मदिन मनाया। इस मौके पर उन्हें सुबह से बधाई संदेश मिल रहे हैं। मिल्खा बताते हैं कि आज मुझे रियाटर हुए 31 साल हो गए, मैंने साल 1961 में पहली बार केक काटा था, उसके बाद परिवार के साथ हर साल केक काट कर अपने जन्मदिन की खुशी को मनाता हूं। मेरा बचपन बेहद कठिनाई में बीता है। जब देश आजाद हुआ तो मैं 17 से 18 साल का था। मैंने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का भी दौर देखा और तो आज मोदी का दौर भी देख रहा हूं। ईश्वर ने मुझे स्वस्थ जीवन दिया है इसके लिए मैं उसका शुक्रगुजार हूं।

loksabha election banner

लंबी उम्र के लिए रोज दौड़ें 10 मिनट

पद्मश्री मिल्खा सिंह बताते हैं कि युवा पीढ़ी ने जब मेरी फिल्म भाग मिल्खा भाग देखी तो वह मेरे संघर्ष से रूबरू हुए। भारत-पाक बंटवारे के बाद मेरे परिवार को लोगों ने मेरे सामने मार दिया। बचपन से जवानी तक का सफर बेहद गरीबी में बीता। कई बार भूखा सोया, जगह-जगह धक्के खाए पर हार नहीं मानी।

जीवन में जो भी चुनौती मिली उसे सहर्ष स्वीकार किया। आज मेरे पास सब कुछ है। परिवार के साथ हर छोटी बड़ी खुशी को मनाता हूं। यह सब इसलिए है क्योंकि मैंने अपने जीवन के नियम बनाए हैं। आज 91 साल का हो गया हूं फिर रोज गोल्फ खेलता हूं, दौड़ता हूं, एक्सरसाइज करता हूं। आप भी लंबी उम्र चाहते हैं तो रोज 10 मिनट जरूर दौड़ें।

यह भी पढ़ें : वालिंटर के रूप में पहुंचे हरियाणा के मंत्री अनिल विज, अंबाला में लगवाया कोवैक्सीन का परीक्षण टीका

यह भी पढ़ें : अमृतसर के अटारी में फाजिल्का की युवती से सामूहिक दुष्कर्म, माथा टेकने बाबा शहीदां साहिब गई थी पीड़िता

यह भी पढ़ें : कृषि कानूनों के खिलाफ आंदोलनरत किसान संगठनों से बातचीत करेंगे पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह

यह भी पढ़ें : Exclusive Interview: पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने बताई पार्टी की रणनीति, अपने दम पर कूदेंगे चुनाव मैदान में


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.