अब मास्क और सेनिटाइजर चोरों का निशाना, लेकिन क्वालिटी पर विशेष ध्यान
चोर ने 10 से 12 N95 मास्क ही चुराए इसके साथ ही तीन सेनिटाइजर की बोतल और डेटॉल और लाइफ ब्वॉय की साबुन भी चुरा कर ले गया।
चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। लॉकडाउन-4 में छूट मिलने के बाद पब्लिक के साथ अपराधी में सक्रिय हो गए हैं। सबसेे बड़ी बात यह कि चोरोंं की भी पहली प्राथमिकता कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव ही है। चोर ने अन्य सामान तो चुराया ही, साथ ही मास्क व सेनिटाइजर भी ले गए। यही नहीं, मास्क चुराते वक्त उसकी क्वालिटी का भी ध्यान रखा। सस्ते मास्क व सेनिटाइजर को चोरों ने छोड़ दिया, जबकि महंगे मास्क चुराए। चोर सेक्टर-23 में रहने वाले सरकारी कर्मचारी के मकान से 12 एन-95 मास्क, तीन बोतल सेनिटाइजर, दर्जनभर लाइफब्वाय साबुन, कान की बाली, पायल, लैपटॉप और कैश चोरी कर फरार हो गया।
सरकारी मकान में रहने वाले दंपती सेक्टर-31 स्थित ग्रिड में जॉब करते हैं। अनीशा की शिकायत पर सेक्टर-17 थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। शिकायतकर्ता अनीशा ने बताया कि वह और उसके पति सेक्टर-31 स्थित गवर्नमेंट रिहेब्लिटेशन इंस्ट्टि्यूट फॉर इंटलेक्चूअल डिसेब्लिटिस (ग्रिड) में जॉब करते हैंं। उनका एक छह वर्षीय बेटा है। रोजाना की तरह वीरवार रात डिनर करने के बाद सभी सो गए थे। दूसरे दिन सुबह उठकर देखा कि अलमारी खुली हुई है और सारा सामान बिखरा पड़ा था। जिसके बाद उन्होंने कोरोना से बचाव में इस्तेमाल करने के रखें सारे सामान, गहनें, नगदी चोरी की शिकायत दी।
सस्ते मास्क छोड़ गए
अनीशा ने बताया कि आरोपित सर्जिकल मास्क और खुले सेनिटाइजर की बोतल छोड़ गए। जबकि, सभी एन-95 मास्क, डिटॉल के तीनों सेनिटाइजर, साबुन सहित अलमारी से गहने और पति राजीव के पर्स से नगदी भी चुराकर ले गए। आरोपित ने वीरवार रात करीब तीन बजे चोरी की हैं।
क्वारंटाइन होकर चार दिन पहले आई
अनीशा ने बताया कि वह 14 दिन क्वारंटाइन होने के बाद चार दिन पहले ही घर आई थी। इस दौरान घर पर आरोपित ने रैकी करने के बाद वारदात को अंजाम दिया है। थाना पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगालने में लगी है।
यह भी पढ़ें:पीपीई किट्स पर भ्रष्टाचार की धूल, महंगे दाम पर घटिया किट्स की खरीद का बड़ा खेल
यह भी पढ़ें: अमेरिका से अमृतसर आए 167 लोगों में अलकायदा का खतरनाक आतंकी भी, खुलासे से हड़कंप
यह भी पढ़ें: अमृतसर से अमेरिका तक लोगाें की जुबां पर होगा मोगा, साेनू सूद व विकास खन्ना ने बढा़ई शान
यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार किए गए 167 लोग अमृतसर पहुंचे, देखें पंजाब व हरियाणा के लाेगों की List
यह भी पढ़ें: वंडर गर्ल है म्हारी जाह्नवी, दुनिया भर के युवाओं की आइकॉन बनी हरियाणा की 16 की लड़की
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें