Move to Jagran APP

सुखना लेक पर ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकथन, ईंधन बचाने के लिए लोगों को दिलाई शपथ Chandigarh News

वॉकथन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही भारी संख्या में स्कूली और कॉलेज के स्टूडेंट सुखना लेक पर पहुंच गए। ईंधन बचाने से जुड़े स्लोगन के साथ बच्चों ने हिस्सा लिया!

By Sat PaulEdited By: Published: Sun, 09 Feb 2020 12:07 PM (IST)Updated: Sun, 09 Feb 2020 12:07 PM (IST)
सुखना लेक पर ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकथन, ईंधन बचाने के लिए लोगों को दिलाई शपथ Chandigarh News
सुखना लेक पर ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकथन, ईंधन बचाने के लिए लोगों को दिलाई शपथ Chandigarh News

चंडीगढ़, [डॉ. सुमित सिंह श्योराण]। पेट्रोलियम संरक्षण अनुसंधान एसोसिएशन तथा गेल इंडिया के संयुक्त प्रयासों से रविवार सुबह सुखना लेक पर ‘सक्षम’ फिट इंडिया वॉकथन आयोजित हुई, जिसको गेल इंडिया लिमिटेड की निर्देशक बंतो देवी कटारिया ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

loksabha election banner

वॉकथन का मकसद लोगों को ईंधन की बचत करना तथा वातावरण की रक्षा तथा उसे संभाल के लिए प्रेरित करना। इस मौके पर उन्होंने वाॅकथन में उपस्थित सभी लोगों को ईंधन बचाने के लिए शपथ भी दिलाई। इस अवसर पर गेल इंडिया लिमिटेड के चंडीगढ़ जोन के चीफ जनरल मैनेजर ललित भट्ट, जीएम मार्केटिंग प्रशांत कपूर, डीजीएम संजय अरोड़ा व एसएम गौरव माथुर विशेष तौर पर मौजूद रहे।

गेल इंडिया लिमिटेड की निर्देशक बंतो देवी कटारिया सुखना लेक पर 'सक्षम  इंडिया वाकथन' को झंडी दिखाकर रवाना करती हुईं।

बच्चों ने दिखाया खासा उत्साह

वॉकथन के लिए लोगों में जबरदस्त उत्साह दिखा। सुबह से ही भारी संख्या में स्कूली और कॉलेज के स्टूडेंट भी सुखना लेक पर पहुंच गए। ईंधन बचाने से जुड़े स्लोगन के साथ बच्चों ने हिस्सा लिया। बच्चों का उत्साह देखते ही बनता था। रविवार होने के कारण सुखना लेक पर पहुंचे लोगों ने भी वाकथान में हिस्सा लिया।

ईंधन की उपयोगिता पर लोगों को जागरूक करना जरूरी: भट्ट

गेल इंडिया चंडीगढ़ के चीफ मैनेजर ललित भट्ट ने कहा कि आज के समय में लोगों को ईंधन की उपयोगिता के बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने कहा कि समय के साथ वाहनों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे ईंधन का प्रयोग भी लगातार बढ़ने लगा है। लेकिन लोगों को इस इस बारे में जागरूक करना बहुत जरूरी है। उन्होंने बताया कि समय-समय पर देशभर के विभिन्न शहरों में गेल इस तरह के जागरूकता अभियान आयोजित किए जाते हैं, जिसमें लोगों की भागीदारी होती है। चंडीगढ़ सुखना लेक पर आयोजित कार्यक्रम को उन्होंने काफी सफल बताया और कहा कि बच्चों ने वॉकथन में पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.