चंडीगढ़ की राजनीति में कूदे मनीष तिवारी, इस कद्दावर नेता को दी चुनौती
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में रैली कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल गुट को चुनौती दी है।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : काग्रेस के वरिष्ठ नेता मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में रैली कर शहर की राजनीति को गर्म कर दिया है। तिवारी ने भारी-भरकम रैली आयोजित कर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल गुट को चुनौती दी है। मनीष तिवारी ने इस रैली के जरिए यह दिखा दिया कि वह चंडीगढ़ में काग्रेस की टिकट के लिए मजबूत दावेदार बन रहे हैं। बापूधाम में आयोजित इस रैली में मनीष तिवारी ने भाजपा को राष्ट्रीय मुद्दों के साथ साथ स्थानीय मुद्दों पर घेरा। इस रैली का आयोजन इकरा फाउंडेशन के अध्यक्ष हाफिज अनवर उल हक द्वारा अल्पसंख्यकों को साथ लेकर किया जा रहा था। तिवारी ने कहा कि चंडीगढ़ तभी सिटी ब्यूटीफुल बनेगा जब राजनीति में स्वच्छता होगी। अखिल भारतीय काग्रेस कमेटी की प्रचार समीति के सदस्य मनीष तिवारी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के चार साल के शासन के दौरान देश की राजनीतिक गंदी हुई है। केंद्र सरकार की आतरिक व बाहरी नीतियों के कारण देश की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर साख में गिरावट आई है। तिवारी समर्थकों द्वारा आयोजित इस रैली का विषय राजनीति में स्वच्छता था। तिवारी ने कहा कि भाजपा ने चार के दौरान इस देश को नोटबंदी, जुमलेबाजी व बेरोजगारी के अलावा कुछ नहीं दिया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वर्तमान परिपेक्ष में स्वच्छ राजनीति करना समय की माग है, लेकिन भाजपा ने जहा महात्मा गाधी के स्वच्छ भारत के सपने समाप्त किया है, वहीं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री द्वारा दिए गए जय जवान-जय किसान के नारे को समाप्त करने का काम किया है। स्वच्छ राजनीति करने की अपील की
मनीष तिवारी ने गाधी जयंती के अवसर पर चंडीगढ़ वासियों को स्वच्छ राजनीति का समर्थन करने की अपील करते हुए कहा कि पिछले चार साल के दौरान चंडीगढ़ हर क्षेत्र में चालीस साल पीछे चला गया है। यहा अगर स्वच्छ राजनीति होगी तभी यह सही मायने में सिटी ब्यूटीफुल बन सकेगा। रैली के दौरान यहा के लोगों ने मनीष तिवारी को अपनी समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी। जिसपर उन्होंने लोगों को आश्वासन दिया कि वह उनके अधिकारों की लड़ाई लड़ने का हर संभव प्रयास करेंगे। इस अवसर पर वरिष्ठ काग्रेसी नेता एवं पूर्व पार्षद चंद्रमुखी शर्मा, प्रिंसीपल गुरबचन सिंह, डी.पी. रंधावा, वसीम मीर, केवल कुमार, अशोक डैनी, नेतराम राणा, काग्रेस अर्बन टू के पूर्व जिला अध्यक्ष चिरंजन चंचल, अमन सलाच, कपूर, इमरान मंसूरी, हाजी सलीम, डॉ.अनवर समेत कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे।