लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन पड़ा भारी, मास्क नहीं पहनने पर व्यक्ति गिरफ्तार
लॉकडाउन के नियमों के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनाने के आरोप में आइटी पार्क थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
मनीमाजरा, जेएनएन। लॉकडाउन के नियमों के अनुसार सार्वजनिक स्थान पर मास्क न पहनाने के आरोप में आइटी पार्क थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया। पुलिस के अनुसार न्यू इंदिरा कॉलोनी निवासी आकाश मल्होत्रा बिना मास्क के कॉलोनी की मार्केट में घूम रहा था। इस पर पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि अाने वाले समय में जाे मास्क नहीं पहनेगा उस पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
लॉकडाउन का फायदा उठा चुराए कॉपर पाइप
चंडीगढ़, जेएनएन। लॉकडाउन का फायदा उठाते हुए चोरों ने बंद पड़े प्लॉट में एसी की कॉपर पाइप चोरी कर ली। पुलिस ने कंपनी मालिक की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। पुलिस के अनुसार सेक्टर-68 निवासी नवनीत सिंह गिल ने पुलिस को बताया कि उनकी सेक्टर-26 टिंबर मार्केट में फाइव वाटर प्रमोशन प्राइवेट लिमिटेड नाम से कंपनी है। लॉकडाउन के दौरान उन्होंने 22 मार्च से तीन जून तक कंपनी को बंद रखा था।