Move to Jagran APP

चंडीगढ़ के होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर दी जान

फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है।

By JagranEdited By: Published: Sat, 07 Sep 2019 08:51 PM (IST)Updated: Sat, 07 Sep 2019 08:51 PM (IST)
चंडीगढ़ के होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर दी जान
चंडीगढ़ के होटल में प्रेमी जोड़े ने फंदा लगाकर दी जान

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : अटावा स्थित होटल स्वागत के रूम में नाबालिग लड़की और युवक की ओर से फंदा लगाकर खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। प्राथमिक जांच में सामने आया है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते थे। सूत्रों के मुताबिक मृतक विजय भीम और नाबालिग लड़की एक ही परिवार के सदस्यों की अलग-अलग कोठियों मे काम करते थे और वहीं पर सर्वेट रूम में रहते थे। 20 वर्षीय विजय भीम सेक्टर-34 की एक कोठी में काम करता था। वहीं, लड़की भी सेक्टर-36 की कोठी में मेड का काम करती थी। दोनों मूल रूप से यूपी के रहने वाले हैं। लड़की पहले अपने मामा के घर कजहेड़ी में रहती थी और मामा ने ही लड़की को कोठी में काम दिलवाया था। इसके बाद से लड़की इसी कोठी में रहती थी। पुलिस के अनुसार दोनों आपस में प्यार करते थे। कोठी मालिकों व घरवालों को बिना बताए आपस में मिल रहे थे। वहीं, पुलिस को दिए बयानों में दोनों के परिवारवालों और कोठी मालिकों ने इस बात से इन्कार किया है। पुलिस ने सीआरपीसी-174 की कार्रवाई करते हुए दोनों मृतकों के शव सेक्टर-16 स्थित सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिए हैं। पुलिस को फिलहाल कोई सुसाइट नोट बरामद नहीं हुआ है। शुक्रवार सुबह किया था चेक इन

loksabha election banner

होटल मैनेजर ने बताया कि दोनों शुक्रवार सुबह चेक इन करने के लिए आए थे। लड़का दिन में एक-दो बार किसी काम से बाहर भी गया था। शनिवार सुबह साढे़ आठ बजे जब ब्रेकफास्ट के लिए होटल कर्मचारियों ने दरवाजा खटखटाया तो किसी ने नहीं खोला। इसके बाद जब कर्मचारी एक घंटे बाद फिर आए तो दोनों ने फिर से दरवाजा नहीं खोला। इस पर कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आकर जब दरवाजा खोला तो दोनों के शव पंखे से लटके हुए थे। कमरे में बेडशीट से ही लगाया हुआ था फंदा

दोनों ने कमरे में लगे पंखे से फंदा लगाया हुआ था। इसके लिए उन्होंने बेडशीट का इस्तेमाल किया। इसके साथ ही कमरे में एक कुर्सी भी साइड में गिरी मिली। पुलिस ने जब दोनों के शव नीचे उतारे तो कुछ निशान मिले हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों की मौत शुक्रवार रात को ही हो चुकी थी। दोनों का पोस्टमार्टम अब रविवार को होगा। दोनों के गायब होने पर परिवारवालों को किया फोन

दोनों मृतक जिन कोठियों में काम करते थे, वहां से दोनों एक दिन पहले ही अचानक गायब हो गए। जब शुक्रवार शाम तक दोनों घर पर नहीं लौटे तो कोठी के मालिकों ने उनके परिवारवालों को सूचना दे दी थी। तभी से दोनों के परिवारवाले उन्हें ढूंढ़ रहे थे। इसी बीच शनिवार सुबह दोनों के शव होटल के कमरे से बरामद हुए। नाबालिग लड़की का नहीं लिया था कोई पहचान पत्र

पुलिस ने जब होटल कर्मचारियों से लड़की के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा कि लड़की का कोई पहचान पत्र नहीं लिया था। वहीं, पुलिस ने जिस कमरे से दोनों के शव बरामद किए हैं, वहां से दोनों के बैग भी जब्त कर लिए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.