Move to Jagran APP

स्थानीय निकाय चुनावः मोहाली में 195 सीटों के लिए 901 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 4.68 लाख मतदाता

स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर रविवार को सूबे में मतदान होगा। वहीं मोहाली नगर निगम सहित सात नगर परिषद के कुल 195 वार्डों के 901 उम्मीदवारों का भाग्य ईवीएम में बद हो जाएगा। मतदान सुबह आठ से शाम चार बजे तक होगा। 17 फरवरी को नतीजे आएंगे।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Sat, 13 Feb 2021 05:14 PM (IST)Updated: Sat, 13 Feb 2021 05:14 PM (IST)
स्थानीय निकाय चुनावः मोहाली में 195 सीटों के लिए 901 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 4.68 लाख मतदाता
मोहाली में 195 सीटों के लिए 901 उम्मीदवारों का भाग्य तय करेंगे 4.68 लाख मतदाता।

मोहाली [रोहित कुमार]। मोहाली नगर निगम सहित जिले की सात नगर परिषदों के 195 वार्डों के उम्मीदवारों का भाग्य रविवार को ईवीएम में बंद हो जाएगा। चुनाव मैदान में उतरे 901 उम्मीदवारों के लिए चार लाख 68 हजार मतदाता अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। मतदान प्रक्रिया सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक चलेगी और 17 फरवरी को चुनाव के नतीजे आएंगे।

loksabha election banner

नगर निगम मोहाली के अलावा लालड़ू, कुराली, बनूड़, डेराबस्सी, जीरकपुर, नयागांव और खरड़ के 195 वार्डों में 68 हजार 190 मतदाता वोट डाल कर चुनावी दंगल में उतरे उम्मीदवारों की हार-जीत का फैसला करेंगे। कुल वोटरों में दो लाख 35 हजार 441 पुरुष और दो लाख 32 हजार 730 महिलाएं और 19 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से मतदान के लिए कुल 509 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 219 संवेदनशील और 48 अति संवेदनशील हैं। जिला चुनाव अधिकारी की ओर से 509 पोलिंग पार्टियों का गठन किया गया है। हर पार्टी में चार लोग शामिल हैं। इसके अलावा 20 फीसद स्टाफ रिजर्व में रखा गया है।

मोहाली नगर निगम के 50 वार्डों के लिए 152 बूथ बनाए गए हैं। जहां कुल एक 40 हजार 901 वोटर हैं। इनमें से 72185 पुरुष, 68715 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर है। मोहाली में 260 उम्मीदवार मैदान में हैं। लालडू नगर पषिद के 17 वार्डों 30 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। जहां 26 हजार 194 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 12 हजार 190 पुरुष और 14 हजार 3 महिलाएं है। इस के अलावा एक ट्रांजेंडर मतदाता भी है। लालडू में 76 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

कुराली में 17 वार्डों के लिए 34 मतदान केंद्र हैं। जहां 25 हजार 4434 वोट वोट डालेंगे। इनमें 13 हजार 150 पुरुष और 12 हजार 284 महिलाएं हैं। कुराली में 64 उम्मीदवार मैदान में हैं। बनूड़ में 13 वार्डों के लिए 14 मतदान केंद्र हैं। जहां 13 हजार 535 वोटर अपने मत का इस्तेमाल करेंगे। इनमें सात हजार 116 पुरुष और 6 हजार 418 महिलाएं और एक ट्रांसजेंडर वोटर शामिल है। बनूड़ में 40 उम्मीदवार मैदान में है।

डेराबस्सी में 19 वार्डों में चुनाव मैदान में उतरे 78 उम्मीदवारों के लिए 45 मतदान केंद्र हैं। 40 हजार 980 वोटर हैं, जिनमें 19 हजार 534 पुरुष और 21 हजार 443 महिलाएं और तीन ट्रांसजेंडर है। जीरकपुर के 31 वार्डों में 125 उम्मीदवार मैदान में हैं। चुनाव के लिए 94 मतदान केंद्र बनाए गए है। जिनमें एक लाख 2 हजार 530 वोटर हैं। इनमें 49 हजार 303 पुरुष और 53 हजार 218 महिलाएं और नौ ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

नयागांव में 21 वार्डों के लिए 109 उम्मीदवार हैं। जिनके लिए 41 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। क्षेत्र में 34 हजार 305 मतदाता हैं। इनमें 18 हजार 508 पुरुष और 15 हजार 797 महिलाएं हैं। खरड़ के 27 वार्डों में 149 उम्मीदवार हैं। यहां 99 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। जहां 84 हजार 309 मतदाता हैं। इनमें 43 हजार 555 पुरुष और 40 हजार 852 महिलाएं है और दो ट्रांसजेंडर मत का इस्तेमाल करेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.