Move to Jagran APP

LIVE Chandigarh Coronavirus News Update: चंडीगढ़ में दो लोगों की संदिग्‍ध मौत से दहशत, 6 और पॉजिटिव केस मिले

Live Coronavirus Chandigarh Update चंडीगढ़ में सबसे अधिक मरीज बापूधाम कॉलोनी से आ रहे हैं। मोहाली में अब सबसे अधिक पॉजिटिव केस नांदेड़ साहिब से लौटे श्रद्धालुओं के आ रहे हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 02 May 2020 08:30 AM (IST)Updated: Sat, 02 May 2020 06:48 PM (IST)
LIVE Chandigarh Coronavirus News Update: चंडीगढ़ में दो लोगों की संदिग्‍ध मौत से दहशत, 6 और पॉजिटिव केस मिले
LIVE Chandigarh Coronavirus News Update: चंडीगढ़ में दो लोगों की संदिग्‍ध मौत से दहशत, 6 और पॉजिटिव केस मिले

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में दो संदिग्‍ध लोगों की मौत के बाद शहर में दहशत का माहौल है। शनिवार को दो लोगों कीी संदिग्‍ध मौत हुई है। सेक्‍टर-30 में 64 साल के बुजुर्ग की जान गई और बापूधाम में भी एक व्‍यक्ति ने दम तोड़ा है। दोनों मृतकों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए गए हैं। 

prime article banner

शहर के हॉटस्पॉट बापूधाम कालोनी में एक कर्मचारी की संदिग्ध हालात में मौत से क्षेत्र के लोगों में दहशत फैल गई है। मृतक का सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेजा गया है।  रिपोर्ट आने के बाद पता चलेगा कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव था या नहीं। इधर, पीजीआई से एक और कोरोना पेशेंट ठीक होकर पीजीआई से डिस्चार्ज हुई। यह  सेक्टर 30 की 59 साल की महिला है। 

इधर, चंडीगढ़ और मोहाली में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैल रहा है। शहर के सेक्टर-26 में स्थित बापूधाम कॉलोनी में शनिवार सुबह छह लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इनमें एक 14 साल के युवक के अलावा पांच अन्य लोग शामिल है।

बापूधाम में शनिवार को छह और मामले आने के बाद अब तक बापूधाम में कोरोना पॉजिटिव लोगों की संख्या 43 हो गई है और शहर में कोरोना पॉजिटिव 94 हो गए हैं।मोहाली में भी शनिवार को दो और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। दोनों मरीज जिले के देसू माजरा के हैं। यहां भी कोरोना के कुल मामलों की संख्या 94 तक पहुंच गई है। इसी के साथ चंडीगढ़-मोहाली में मरीजों की संख्या बराबर हो गई है।

तीन मई को लॉकडाउन-2 खत्म होते ही इसका अगला चरण शुरू हो जाएगा। चंडीगढ़ में दो सप्ताह 17 मई तक क‌र्फ्यू रहेगा। पूरा चंडीगढ़ पहले से कंटेनमेंट जोन में है। राहत की बात यह है कि मिनिस्ट्री ऑफ होम अफेयर्स ने डिटेल ऑर्डर में प्रशासन को अपने स्तर पर कंटेनमेंट जोन तय करनी की पावर दी है। अभी तक केंद्र सरकार ने पूरे चंडीगढ़ को कंटेनमेंट जोन में डाल रखा था लेकिन अब प्रशासन बापूधाम और सेक्टर-30बी, कच्ची कॉलोनी जैसी प्रभावित पॉकेट की पहचान कर इनकी बाउंड्री तय कर इन्हें कंटेनमेंट जोन बना सकता है। हालांकि यह निर्णय प्रशासन शहर के हालात और विभिन्न पैरामीटर को देखते हुए लेगा। शर्त यह होगी कि कंटेनमेंट जोन की बाउंड्री तय करने के बाद भी पूरे चंडीगढ़ की कैटेगरी रेड ही रहेगी। शहर रेड से ग्रीन में तभी आएगा जब 21 दिन तक कोई नया कोरोना संक्रमित मामला न आए। सीआइआइ और इंडस्ट्री एसोसिएशन यही मांग प्रशासन से कर रहे थे कि पूरे शहर के बजाय किसी एरिया को कंटेनमेंट बनाकर बाकी को खोला जाए। उन्होंने प्रशासन के साथ केंद्र सरकार को भी इसका प्रस्ताव भेजा था। 

चंडीगढ़ के 30 फीसद कोरोना पॉजिटिव केस अकेले बापूधाम से 

शहर के 30 फीसद कोरोना पॉजिटिव पेशेंट अकेले सेक्टर-26 की बापूधाम कॉलोनी से हैं। शहर में शुक्रवार तक बापूधाम कॉलोनी में कुल 37 कोरोना पॉजिटिव पेशेंट पाए गए। शहर में कुल 88 मरीजों में केवल 15 फीसद महिलाओं में ही कोरोना मिला है। जबकि 80 फीसद पॉजिटिव केस पुरुषों में पाए गए हैं। जबकि पांच प्रतिशत केस ही बच्चों में पाए गए हैं। शहर में अब तक कोरोना वायरस से किसी की मौत नहीं हुई है।

सेक्टर-30 भी अलर्ट पर, अब तक 16 केस

बापूधाम कॉलोनी के अलावा सेक्टर-30 भी अलर्ट पर है। शुक्रवार तक सेक्टर-30 में कुल 16 कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं। कोरोना वारयस का संक्रमण तेजी से यहां बढ़ रहा है। घनी आबादी वाला क्षेत्र होने के कारण आए दिन यहां कोरोना पॉजिटिव केस आ रहे हैं।

एरिया                   कोरोना पॉजिटिव केस

बापूधाम कॉलोनी         41

सेक्टर-30                 16

सेक्टर-21                 5

सेक्टर-33                 5

सेक्टर-32                 3

सेक्टर-37                 3

सेक्टर-38                 3

सेक्टर-52                 3

सेक्टर-19                 2

सेक्टर-49                 2

सेक्टर-15                 1

सेक्टर-18                 1

सेक्टर-29                 1

सेक्टर-35                 1

धनास                      1

मलोया                     1

मौलीजागरां              1

पीजीआइ                  1

रामदरबार                 1

कुल                        92


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.