Move to Jagran APP

Live Chandigarh Coronavirus News update: चंडीगढ़ में 5 और मोहाली में 4 नए केस रिपोर्ट

शाम को मिले पांच नए मरीज सेक्टर-42 सेक्टर-30 धनास मनीमाजरा और दारिया के हैं। दो लोगों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 08:41 AM (IST)Updated: Sat, 04 Jul 2020 05:12 PM (IST)
Live Chandigarh Coronavirus News update:  चंडीगढ़ में 5 और मोहाली में 4 नए केस रिपोर्ट
Live Chandigarh Coronavirus News update: चंडीगढ़ में 5 और मोहाली में 4 नए केस रिपोर्ट

चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। शिक्षा विभाग की कॉलेज ब्रांच में कार्यरत महिला कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाई गई है। महिला की रिपोर्ट शनिवार सुबह आई जिसमें महिला को पॉजिटिव दिया गया है। महिला को दो जुलाई को खांसी हुई थी। जिसके बाद महिला ने स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना का टेस्ट करवाया। टेस्ट करवाने के साथ ही महिला को सेक्टर-16 के अस्पताल में भर्ती करा दिया गया था। शनिवार सुबह करीब 8 बजे महिला के पॉजिटिव आने की पुष्टि हो गई।

loksabha election banner

शनिवा शाम पांच बजे पांच नए केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें सेक्टर-42 का 45 वर्षीय पुरुष, सेक्टर-30 का  57 वर्षीय पुरुष, मनीमाजरा की 27 वर्षीय महिला, धनास का 50 वर्षीय पुरुष, दारिया की 64 वर्षीय महिला पॉजिटिव मिली है। उसके परिवार के सात सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं। वहीं 25 और 48 वर्षीय दो महिलाओं को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है।

शहर में अभी तक 455 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। इनमें से 393 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज किए जा चुके हैं। शहर में इस समय 55 एक्टिव मरीज हैं। जिनका इलाज चल रहा है। शुक्रवार को शहर में चार नए कोरोना पॉजिटिव केस दर्ज किए गए। सेक्टर-21 में शुक्रवार को 63 साल का बुजुर्ग, सेक्टर-15 में 67 साल की बुजुर्ग महिला और खुड्डा लाहौरा में दो युवती कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। खुड्डा लाहौरा में जो दो युवती पॉजिटिव पाई गई, उसमें एक युवती 22 साल की और दूसरी 20 साल की है।

चार संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए 14 लोग, लिए गए सैंपल

शुक्रवार को जो चार लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इन मरीजों के संपर्क में 14 लोग थे। सेक्टर-21 के 63 साल के बुजुर्ग के संपर्क में परिवार के पांच लोग थे। बुजुर्ग के परिवार के पांच लोगों के अलावा घर में एक नौकर और ड्राइवर भी रहता है। इन सभी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं। वहीं, सेक्टर-15 में 67 साल की जो बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई, के संपर्क में परिवार के चार लोग और एक नौकर था। यह नौकर सेक्टर-25 में रहता है। उधर, खुड्डा लाहौरा में जो दो युवती पॉजिटिव पाई गई। इन दोनों के संपर्क में परिवार के पांच लोग थे। इन सभी के सैंपल लेकर टेस्टिंग के लिए भेज दिए गए हैं।

पीजीआइ से पांच कोरोना मरीज ठीक होकर हुए डिस्चार्ज

पीजीआइ से शुक्रवार को पांच कोरोना संक्रमित मरीज ठीक होने के बाद डिस्चार्ज हुए। चार मरीज सेक्टर-29 के रहने वाले हैं। इनमें 27 साल का युवक, 53 साल का पुरुष, 24 साल की युवती और 37 साल की महिला शामिल है। इन सभी को पीजीआइ से डिस्चार्ज कर अगले सात दिन के लिए होम आइसोलेशन किया गया है। और पीजीआइ से सेक्टर-24 के एक 61 साल के बुजुर्ग को डिस्चार्ज किया गया। पीजीआइ में इस समय 28 कोरोना संक्रमित मरीज एडमिट हैं। इनमें से 12 मरीजों को आइसीयू और 16 को जनरल वार्ड में रखा गया है।

मोहाली में चार नए पॉजिटिव केस, छह मरीज हुए ठीक

मोहाली में शनिवार को चार नए कोरोना पॉजिटिव केस रिपोर्ट किए गए हैं। इनमें फेस-11 की 40 वर्षीय महिला, बेहड़ा का 44 वर्षीय पुरुष, जीरकपुर से 48 वर्षीय पुरुष और डेराबस्सी से 32 वर्षीय पुरुष शामिल हैं। इधर, जिले में कोरोना से पांचवीं मौत दर्ज भी दर्ज की गई है। जीरकपुर की रहने वाली 68 वर्षीय महिला ने कोरोना संक्रमण के कारण दम तोड़ दिया है। वह ज्ञान सागर अस्पताल में भर्ती थी। इसी के साथ जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 288 पहुंच गई है।

उपरोक्त के अलावा, छह मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। इनमें डेराबस्सी की 25 वर्षीय महिला, 18 साल की तीन युवतियां, 19 वर्षीय महिला, और मुबारिकपुर की 22 वर्षीय महिला शामिल हैं। अब तक स्वस्थ होने वालों का कुल आंकड़ा 218 हो गया है जबकि सक्रिय केस मात्र 65 हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.