Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में हथियार सहित पकड़े मोहाली के दो युवकों का हरियाणा के गैंग से लिंक; आज कोर्ट में पेशी

पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ आरोपितों के बारे में बड़ी जानकारी भी हाथ लगी है। दोनों बदमाशों के लिंक हरियाणा में सक्रिय कुख्यात गैंग से जुड़ रहे हैं। दोनों आरोपितों से देर रात पूछताछ के दौरान एक पुलिस अफसर ने जानकारी दी।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM (IST)Updated: Wed, 01 Dec 2021 12:59 PM (IST)
चंडीगढ़ में हथियार सहित पकड़े मोहाली के दो युवकों का हरियाणा के गैंग से लिंक; आज कोर्ट में पेशी
आरोपितों की पहचान मोहाली के गांव कांसल के रहने वाले कृष्ण और प्रमोद कुमार के तौर पर हुई है।

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने दो बदमाशों का हथियारों के साथ दबोचा था। दोनों आरोपितों से देसी पिस्टल, कट्टा और कारतूस बरामद हुए थे। आरोपितों को आपरेशन सेल की टीम ने देर रात पेट्रोलिंग के दौरान पकड़ा था। दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ की जा रही है।

loksabha election banner

पूछताछ के दौरान पुलिस के हाथ आरोपितों के बारे में बड़ी जानकारी भी हाथ लगी है। दोनों बदमाशों के लिंक हरियाणा में सक्रिय कुख्यात गैंग से जुड़ रहे हैं। दोनों आरोपितों से देर रात पूछताछ के दौरान एक पुलिस अफसर ने जानकारी दी। हालांकि, अभी तक आरोपितों का लिंक जिस गैंग से जुड़ रहा है, पुलिस उसके बारे में जानकारी देने से मना कर रही है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान मोहाली के गांव कांसल के रहने वाले कृष्ण और प्रमोद कुमार उर्फ राजू के तौर पर हुई है। दोनों आरोपितों के खिलाफ पहले भी आर्म्स एक्ट, हत्या की कोशिश सहित विभिन्न धाराओं में चंडीगढ़ पुलिस में केस दर्ज है।

आज दोनों आरोपितों को कोर्ट में पेश कर रिमांड हासिल करेगी पुलिस

आपरेशन सेल इंचार्ज अमनजोत सिंह के सुपरविजन में टीम ने दोनों आरोपितों को अलग-अलग जगह से गिरफ्तार किया। पहले आरोपित कृष्ण को पुलिस ने मनीमाजरा अस्पताल के समीप गिरफ्तार किया। जबकि, दूसरे आरोपित प्रमोद कुमार उर्फ राजू को सेक्टर-26 वाटर वर्कर्स कालोनी के समीप गिरफ्तार किया। आरोपित प्रमोद से एक देसी पिस्टल सहित पांच कारतूस बरामद हुआ था। जबकि, दूसरे आरोपित प्रमोद से एक देसी कट्टा और एक कारतूस बरामद हुआ। अब दोनों आरोपितों को पुलिस जिला अदालत में पेश कर रिमांड हासिल करने की कोशिश करेगी।  

हत्याकांड में गिरफ्तारी के बाद जमानत पर बाहर आए दोनों

पुलिस के अनुसार जांच में सामने आया कि दोनों आरोपित वर्ष 2018 में गांव पपलोबा के रहने वाले विक्की उर्फ कम्मी की हत्या में आरोपित है। दोनों वर्ष 2020 अक्टूबर में जमानत पर बाहर आए थे। राजू के खिलाफ 4 केस दर्ज हैं। जिसमें 10 मई 2018 को सेक्टर-3 थाना पुलिस ने हत्या की कोशिश, सरकारी ड्यूटी में बाधा, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया है। जबकि, दूसरा केस मोबाइल चोरी और लोकेश शराब तस्करी करने का शामिल है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.