Weather Update : Tricity में बारिश से बढ़ी ठंड, न्यूनतम तापमान में अाई गिरावट Chandigarh News
बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लाेग घराें में दुबके रहे। सुबह स्कूली बच्चाें अाैर कामकाजी लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में मध्यरात्रि से शुरू हुई झमाझम बारिश से माैसम ने अचानक करवट ली है। इससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिन में शहर का अधिकतम तापमान 16 डिग्री और न्यूनतम तापमान सात डिग्री तक पहुंच सकता है।
बारिश के कारण ठंड बढ़ने से लाेग घराें में दुबके रहे। सुबह स्कूली बच्चाें अाैर कामकाजी लाेगाें काे परेशानियाें का सामना करना पड़ा। बुधवार को शहर में बादल छाए रहे थे। इसके साथ ही शाम के समय धुंध भी देखने को मिली। मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि शुक्रवार को भी शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।
दो दिन पंजाब और हरियाणा में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते बारिश होगी। वहीं पहाड़ों में इस दौरान बर्फबारी हो सकती है, जिसका असर शहर पर भी दिखाई देगा और शहर में ठंड बढ़ सकती है। बारिश होने के साथ ही पॉल्यूशन लेवल में भी कमी देखने को मिल रही है। वहीं इसके बाद रविवार को धुंध भी दस्तक दे सकती है।