Weather Update : हल्की बारिश से फिर बढ़ी ठंड, अभी दो दिन राहत की उम्मीद नहीं Chandigarh News
सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार 11 बजे तक होती रही। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही।
चंडीगढ़, जेएनएन। शहर में सोमवार सुबह से ही हल्की बारिश हो रही है। ऐसे में एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। शहर का अधिकतम तापमान 17.9 तो वहीं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति
सोमवार सुबह जब लोगों की आंख खुली तो बारिश हो रही थी। हालांकि शहर में बादल एक दिन पहले यानि रविवार को ही छा गए थे। सुबह से शुरू हुई बारिश लगातार 11 बजे तक होती रही। वहीं बारिश की वजह से सड़कों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति भी बनी रही। वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक अभी आने वाले दिनों में ऐसा ही मौसम बना रहेगा और बारिश होती रहेगी।
वीरवार तक छाए रहेंगे बादल
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्रपाल शर्मा ने बताया कि अभी वीरवार तक शहर में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश होते रहने के आसार है। इसके साथ ही तापमान में कुछ हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है।
रविवार दोपहर बाद अचानक आया मौसम में बदलाव
रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 17.9 डिग्री रहा जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री रहा। सुबह से ही शहर में धूप खिली रही, जिसके चलते लोगों ने खिली हुई धूप का खूब आनंद लिया। रविवार को छुट्टी होने की वजह से लोग परिवार के साथ सुखना लेक और पार्कों में मौसम का आनंद लेते हुए दिखाई दिए। लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम में बदलाव आया और आसमान में बादल छा गए और ठंडी हवा चलने लगी। इसके चलते लोगों ने अपने घरों का रूख कर लिया।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें