Move to Jagran APP

कृषि कानूनों का विरोध कर रहे अकाली कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ सीमा पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत

कृषि कानूनों के विरोध में चंडीगढ़ में प्रवेश कर रहे अकाली कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सीमा पर ही रोक दिया। पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को हिरासत में लिया तो कार्यकर्ता भड़क गए। इस पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Fri, 02 Oct 2020 09:51 AM (IST)Updated: Fri, 02 Oct 2020 09:59 AM (IST)
कृषि कानूनों का विरोध कर रहे अकाली कार्यकर्ताओं पर चंडीगढ़ सीमा पर लाठीचार्ज से गरमाई सियासत
जीरकपुर में चंडीगढ़ सीमा पर अकाली कार्यकर्ताओं पर लाठी बरसाती पुलिस। जागरण

जेएनएन, चंडीगढ़। नए कृषि कानूनों के विरोध में अकाली दल द्वारा पंजाब में स्थित तीन तख्तों से वीरवार सुबह शुरू किए गए किसान मार्च को चंडीगढ़ पुलिस ने पंजाब-चंडीगढ़ सीमा पर रोक लिया। चंडीगढ़ पुलिस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल को हिरासत में ले लिया। वह चंडीगढ़ में प्रवेश न मिलने के कारण जीरकपुर सीमा पर धरना दे रही थीं। उन्हें हिरासत में लिए जाने पर अकाली कार्यकर्ता भड़क गए और उन्होंने बैरिकेड तोड़ने की की। जिसके बाद पुलिस ने उन पर हलका लाठीचार्ज कर दिया।

prime article banner

हरसिमरत के अलावा यूथ अकाली दल के प्रधान परमबंस सिंह रोमाणा को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। देर रात तक चंडीगढ़-जीरकपुर सीमा और चंडीगढ़-मुल्लांपुर सीमा पर स्थिति तनावपूर्ण बनी रही। अब लाठीचार्ज से पंजाब की सियासत गरमा गई है।

चंडीगढ़ बार्डर पर जत्थे के साथ पहुंची पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल। जागरण

हरसिमरत कौर बादल तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से किसान मार्च का नेतृत्व करते हुए वीरवार रात करीब 8.45 बजे जीरकपुर-चंडीगढ़ सीमा पर पहुंची थीं। पुलिस द्वारा रोके जाने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री ने वहीं पर धरना लगा दिया। वहीं, दूसरी तरफ श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से किसान मार्च लेकर आ रहे अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल को चंडीगढ़ पुलिस ने मुल्लांपुर में बैरिकेड लगाकर रोक दिया है। 

गौरतलब है कि अकाली दल ने वीरवार को कृषि कानूनों के खिलाफ राज्यपाल को मांग पत्र देने के लिए तीन तख्तों से तीन अलग अलग किसान मार्च निकाले। तख्त श्री दमदमा साहिब तलवंडी साबो से निकले मार्च का नेतृत्व पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, श्री अकाल तख्त साहिब अमृतसर से निकले मार्च का नेतृत्व सुखबीर सिंह बादल और तख्त श्री केसगढ़ साहिब, आनंदपुर साहिब से निकले मार्च का नेतृत्व प्रो. प्रेम ङ्क्षसह चंदूमाजरा ने किया। किसान मार्च को शाम पांच बजे तक चंडीगढ़ पहुंचना था, लेकिन रास्ते में अकाली दल के कार्यकर्ताओं ने जगह पर मार्च का स्वागत किया। जिस कारण मार्च देर रात 8.45 बजे चंडीगढ़ सीमा पर पहुंचा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.