Move to Jagran APP

चंडीगढ़ कोठी प्रकरण: एक आश्रम से दूसरे आश्रम में भटकाता कोठी मालिक घर पहुंचने पर हुआ भावुक

चंडीगढ़ कोठी प्रकरण सेक्टर-37 में कोठी का असली कोठी मालिक राहुल मेहता कई महीने एक आश्रम से दूसरे आश्रम तक भटकता रहा। यूटी पुलिस की एसआइटी शनिवार को राहुल मेहता को चंडीगढ़ लाई और कोर्ट में उसके बयान दर्ज करवाए।

By Rohit KumarEdited By: Published: Sun, 07 Mar 2021 12:35 PM (IST)Updated: Sun, 07 Mar 2021 12:35 PM (IST)
चंडीगढ़ कोठी प्रकरण: एक आश्रम से दूसरे आश्रम में भटकाता कोठी मालिक घर पहुंचने पर हुआ भावुक
सेक्टर-37 में कोठी का असली कोठी मालिक राहुल मेहता कई महीने एक आश्रम से दूसरे आश्रम तक भटकता रहा।

चंडीगढ़, जेएनएन। सेक्टर-37 में कोठी कब्जाने और फर्जीवाड़ा कर बेचने के मामले से आरोपित असली कोठी मालिक राहुल मेहता को एक आश्रम से दूसरे आश्रम कई महीने घुमाता रहा। यूटी पुलिस की एसआइटी ने शनिवार को राहुल मेहता को चंडीगढ़ लाकर कोर्ट में 164 के बयान भी दर्ज करवाए। इस दौरान उसने अपनी शिकायत को दोहराते हुए आरोपितों के खिलाफ मारपीट, अपहरण करने फर्जी हस्ताक्षर करवाकर कोठी कब्जाने का आरोप लगाया है। वहीं, उसे चंडीगढ़ पुलिस उसके सेक्टर-37 स्थित कोठी में भी लेकर पहुंची। कई महीनों से एक आश्रम से दूसरे आश्रम में भटकने के बाद अपने घर पहुंचे राहुल मेहता भावुक हो गए। राहुल को पुलिस की सुरक्षा में रखा गया है। वहीं, मामले में गिरफ्तार संजीव महाजन, सतपात डागर और मनीष गुप्ता से लंबी पूछताछ हुई है।

loksabha election banner

दिल्ली, मुंबई, गुजरात और राजस्थान के आश्रम में रखा

जून-जुलाई 2017 में आरोपित सुरजीत बाउंसर, संजीव महाजन, सुखबीर उर्फ बिट्टू खली और अन्य राहुल मेहता को जबरन गुजरात के भुज स्थित एक फॉर्म हाउस में ले गए और उसे वहां एक माह से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। उसे वहां अब्दुल करीम नामक शख्स के पास छोड़ दिया। अब्दुल ने ही राहुल को गुजरात के ही राम देव सेवा आश्रम में रखा। वहां से कुछ समय बाद उसे महाराष्ट्र के शारदा फाउंडेशन काजरत में रखा। वहां से अपना घर आश्रम नई दिल्ली में रखा। उसके बाद राहुल को राजस्थान के घर आश्रम में भर्ती करवाया। वर्तमान में राहुल इसी आश्रम में पुलिस को मिला था।

संजीव महाजन-सतपाल डागर से आमने-सामने पूछताछ

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूर्व पत्रकार संजीव महाजन और डीएसपी रामगोपाल केे भाई प्रापर्टी डीलर सतपाल डागर को आमने-सामने बैठाकर पुलिस ने पूछताछ की है। पुलिस के अनुसार आरोपित पूछताछ में सहयोग नहीं कर रहे है। आरोपित सभी सवालों के गोलमोल जवाब दे रहे है। पुलिस सभी आरोपितों की निशानदेही पर पंजाब और हरियाणा में छापामारी भी कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.