Move to Jagran APP

Weather On Holi: होली पर फ‍िर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल

Weather On Holi मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक होली पर एक बार फिर शहर में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही होली से अगले दिन बारिश भी हो सकती है।

By SatpaulEdited By: Published: Mon, 09 Mar 2020 09:25 AM (IST)Updated: Mon, 09 Mar 2020 06:21 PM (IST)
Weather On Holi: होली पर फ‍िर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल
Weather On Holi: होली पर फ‍िर बिगड़ेगा मौसम का मिजाज, छाए रहेंगे बादल

चंडीगढ़, जेएनएन। लगातार तीन दिन हुई बारिश के बाद अब शहर का मौसम साफ हो गया है। धूप निकलने के बाद तापमान में भी आठ डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक होली पर एक बार फिर शहर में बादल छा सकते हैं। इसके साथ ही होली से अगले दिन बारिश भी हो सकती है। जिसकी वजह से एक बार फिर शहर के तापमान में गिरावट देखने को मिल सकती है।

loksabha election banner

रविवार की बात करें तो शहर में तीन दिन की बारिश के बाद धूप खिली। रविवार को छुट्टी होने के चलते लोग इस मौसम का आनंद लेने के लिए शहर के पार्कों और सुखना लेक पर भी दिखाई दिए। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 23.6 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

ऐसा रहेगा आने वाले दिनों का मौसम

  • सोमवार को आसमान साफ रहेगा। शहर का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस तक रह सकता है।
  • मंगलवार को पहले आसमान साफ रहेगा, लेकिन दोपहर बादल बादल छाने की उम्मीद है। अधिकतम तापमान 26 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रह सकता है।
  • बुधवार को शहर में बारिश होने के आसार है। अधिकतम तापमान गिरकर 22 डिग्री तक रहने की संभावना है।

तीन दिन तक बारिश ने किए थे परेशान

लगातार तीन दिन तक हुई बारिश ने लोगों को काफी हद तक परेशान किया था। लगातार रुक-रुककर बारिश होने के कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई थी। बारिश के कारण चंडीगढ़ की सड़कों पर पानी भर गया था, जिससे जाम लगा रहा और वाहन चालकों को काफी दिक्क्तें पेश आई। अब रविवार को धूप निकलने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली है। लोग उम्मीद कर रहे हैं कि होली पर मौसम साफ रहे, ताकि वे अपने परिवार व दोस्तों के साथ त्योहार का लुत्फ उठा पाएं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.