Weather Update: दो दिन छाए रहेंगे बादल, दिवाली पर साफ रहेगा मौसम Chandigarh News
शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है लेकिन इसके बाद से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दिवाली तक आसमान साफ रहेगा।
चंडीगढ़, जेएनएन। अक्टूबर का महीना खत्म होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इसके बाद अगले महीने से ठंड बढ़ जाएगी। हालांकि अभी भी लोग सुबह और शाम को ठंड महसूस कर रहे हैं। घरों में एसी और कूलर बंद हो गए हैं। वहीं इस बार मानसून देरी से भी गया है, जिसकी वजह से कोरा जल्दी छा सकता है।
वहीं मौसम विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने की आशंका है, लेकिन इसके बाद से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और दिवाली तक आसमान साफ रहेगा। बुधवार को शहर का अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14.9 डिग्री रहा जो सामान्य से एक डिग्री कम रहा।
सुबह और शाम तापमान में गिरावट दर्ज
मौसम विभाग के निदेशक सुरेंद्र पाल शर्मा ने बताया कि अभी पहाड़ों में बर्फ गिर रही है और वहां से चल रही हवाओं की वजह से शहर की सुबह और शाम के तापमान में गिरावट देखने को मिल रही है। कुछ दिनों पहले तक जो न्यूनतम तापमान 22 डिग्री से ज्यादा रहता था, वह अब 12 से 14 डिग्री तक रह रहा है। बताया कि अभी आने वाले दिनों में दिवाली तक मौसम साफ रहेगा और न ही बारिश होगी।
आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम
वीरवार को आसमान में हल्के बादल छाए रह सकते हैं। इसके साथ ही अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। शुक्रवार और शनिवार को आसमान में बादल छाए रहने के साथ अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तामपान 14 डिग्री से भी कम रह सकता है।
हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें