Move to Jagran APP

Kartik Purnima 2019: दिन एक और मान्यताएं अनेक, समाप्ति काल पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

Kartik Purnima 2019 कार्तिक पूर्णिमा देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाई जाती है। इस दिन कई धार्मिक आयोजन नदी में स्नान पूजन और दान का विधान है।

By Edited By: Published: Sun, 10 Nov 2019 10:35 PM (IST)Updated: Mon, 11 Nov 2019 05:18 PM (IST)
Kartik Purnima 2019: दिन एक और मान्यताएं अनेक, समाप्ति काल पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग
Kartik Purnima 2019: दिन एक और मान्यताएं अनेक, समाप्ति काल पर बन रहा सर्वार्थ सिद्धि योग

चंडीगढ़ [करमजीत परवाना]। यूं तो वर्ष में 12 पूर्णिमा आती हैं, लेकिन इनमें कार्तिक पूर्णिमा का विशेष महत्व है। इस बार कार्तिक पूर्णिमा 12 नवंबर को है। यह पूर्णिमा देव दीपावली, त्रिपुरी पूर्णिमा व श्री गुरुनानक देव जी की जयंती के रूप में भी मनाई जाती है। ज्योतिषीय दृष्टि से इस बार पूर्णिमा के समाप्ति काल के दौरान सर्वार्थ सिद्धि योग भी बन रहा है, जो विशेष फलदायक है।

loksabha election banner

सेक्टर-20 स्थित गुगामाड़ी हनुमान मंदिर के प्रमुख महंत किशोरी लाल के मुताबिक कार्तिक पूर्णिमा देवताओं की दीपावली के रूप में भी मनाई जाती है। इस दिन कई धार्मिक आयोजन, नदी में स्नान, पूजन और दान का विधान है। इसके अलावा कार्तिक महात्म्य कथा का समापन भी इस दिन किया जाता है। इस दिन सत्यनारायण व्रत की कथा सुनना व सुनाना भी विशेष फलदायी है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन जो व्यक्ति पवित्र नदी में स्नान करता है उसे पापों से मुक्ति मिलती है और काया भी निरोगी होती है। इसी दिन भगवान विष्णु ने अपना पहला अवतार मत्स्य अवतार के रूप में लिया था। इस दिन दीपदान की भी परंपरा है। मान्यता है कि दीपदान से व्यक्ति के धन, यश व कीर्ति में भी होती है।

इसलिए भी खास है यह दिन

स्वामी विजय मानव के मुताबिक भगवान विष्णु के भक्तों के लिए यह दिन इसलिए खास है, क्योंकि भगवान विष्णु का पहला अवतार इसी दिन हुआ था। प्रथम अवतार में भगवान विष्णु मत्स्य यानी मछली (मत्स्यावतार) के रूप में थे। यही नहीं, शिव भक्तों के अनुसार इसी दिन भगवान भोलेनाथ ने त्रिपुरासुर नामक महाभयानक असुर का संहार किया था, जिससे वह त्रिपुरारी के रूप में पूजित हुए, इसलिए इसे त्रिपुरी पूर्णिमा भी कहते हैं।

श्री गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व पर विशेष आयोजन

मान्यता है कि सिख धर्म के संस्थापक गुरू नानक देव जी का जन्म कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। कार्तिक पूर्णिमा के दिन गुरू नानक देव जी की जयंती भी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है। इस बार श्री गुरु नानक देव का 550वां प्रकाश उत्सव विश्वभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है। इस मौके पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.