GMCH-32 की पांचवी मंजिल से आइटी प्रोफेशनल ने छलांग लगाकर की अात्महत्या Chandigarh News
जीएमसीएच-32 में ए ब्लॉक की पांचवी मंजिल से वीरवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने छलांग लगा अपनी जान दे दी।
चंडीगढ़, जेएनएन। जीएमसीएच-32 में ए ब्लॉक की पांचवी मंजिल से वीरवार रात करीब आठ बजे एक व्यक्ति ने छलांग लगा अपनी जान दे दी। सूचना पर सेक्टर-34 थाना प्रभारी बलदेव कुमार ने अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान मोहाली फेज चार निवासी 45 वर्षीय गुरप्रीत विर्क के रूप मे हुई है। जानकारी के मुताबिक गुरप्रीत अस्पताल में अपने किसी जानकार के इलाज के लिए आया हुआ था। बताया गया कि गुरप्रीत सिंह आइटी प्रोफेशनल था और उनकी एक बेटी है। हादसे के बाद परिवार सदमे में है। वहीं, पुलिस का कहना है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
मानसिक ताैर पर चल रहा था परेशान
गुरप्रीत पिछले कई दिनों से परेशान चल रहा था। इसी के चलते उसने वीरवार रात करीब आठ बजे पांचवी मंजिल से छलांग कर अपनी जान दे दी। नीचे सिक्योरिटी गार्ड और अस्पताल के स्टाफ ने तुरंत उसे अस्पताल में इलाज करने के लिए भर्ती किया जहां डॉक्टराें ने उसे मृत घोषित कर दिया है। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है।
मंदिर के पुजारी ने फंदा लगाकर दी जान
कुराली, जेएनएन। शहर में स्थित मंदिर के पुजारी ने बुधवार देर रात फंदा लगा सुसाइड कर लिया। लोगों ने बताया कि वीरवार तड़के मंदिर के पंडित नितेश कुमार (29) ने मंदिर प्रांगण में बने कमरे का दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद लोगों ने कुंडी को तोड़ा तो अंदर छत की हुक से पंडित नितेश लटक रहा था। थाना प्रभारी कुलवंत सिंह की अगुआई में मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए खरड़ के सिविल अस्पताल पहुंचाया।