Move to Jagran APP

Sukhna Catchment Area Dispute : हाई कोर्ट के फैसले की जद में IT पार्क Chandigarh News

सुखना कैचमेंट एरिया पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद अब चंडीगढ़ के आइटी पार्क पर भी संकट आ सकता है।

By Edited By: Published: Wed, 04 Mar 2020 08:17 PM (IST)Updated: Thu, 05 Mar 2020 03:37 PM (IST)
Sukhna Catchment Area Dispute : हाई कोर्ट के फैसले की जद में IT पार्क Chandigarh News
Sukhna Catchment Area Dispute : हाई कोर्ट के फैसले की जद में IT पार्क Chandigarh News

चंडीगढ़, [बलवान करिवाल]। सुखना कैचमेंट एरिया पर पंजाब एंड हरियाणा हाई कोर्ट का फैसला आने के बाद चंडीगढ़ के आइटी पार्क पर भी संकट के बादल मंडरा रहे हैं। आइटी पार्क में कई आइटी कंपनियों की बिल्डिंग 2004 के बाद बनी हैं। पांच सितारा होटल द ललित भी इसके बाद ही शुरू हुआ है।

loksabha election banner

इसके अलावा इंडियन ऑयल का पेट्रोल पंप भी 2017 में शुरू हुआ था। पेट्रोल पंप साइट को सीएचबी ने 20 करोड़ रुपये में बेचा था। इसी तरह से कई आइटी कंपनियों की शुरूआत बाद में हुई। सुखना कैचमेंट पर सर्वे ऑफ इंडिया ने 2004 में मैप जारी किया था उसी आधार पर बाद की कंस्ट्रक्शन को तोडऩे के आदेश दिए गए हैं।

कोर्ट ने नयागांव और मनसा देवी कांप्लेक्स एरिया का मास्टर प्लान भी रद किया है। सकेतड़ी भी इसके दायरे में है। आइटी पार्क सकेतड़ी और मनसा देवी कांप्लेक्स से चंद कदमों की दूरी पर है।

इस फैसले ने पंजाब और हरियाणा के साथ चंडीगढ़ प्रशासन की भी नींद उड़ा दी है। सुखना कैचमेंट एरिया की डीमार्केशन कैसे और कहां से होती है और आइटी पार्क इस दायरे से कैसे बचेगा यह भी उलझ गया है।

कैसे बनेंगे विधायकों और अधिकारियों के लग्जरी फ्लैट

सुखना लेक से कुछ मीटर की दूरी पर ही आइटी पार्क है। जो शहर की सबसे प्राइम लोकेशन है। यहीं पर सीएचबी की वह जमीन भी है, जहां विधायकों और अधिकारियों को लग्जरी फ्लैट देने के लिए हाउसिंग स्कीम पर काम चल रहा है। हरियाणा ने सभी विधायकों के साथ अधिकारियों के लिए भी दो टावर सीएचबी से मांगे हैं, जबकि पंजाब ने दो टावर मांगे हैं। पीजीआइ ने भी दो टावर डॉक्टरों के लिए मांगे हैं। सुखना कैचमेंट एरिया में किसी भी तरह की कंस्ट्रक्शन बैन है। सकेतड़ी से आइटी पार्क कुछ मीटर की दूरी पर है। ऐसे में यह प्रस्तावित प्रोजेक्ट भी सुखना डिमार्केशन के चक्कर में फसेंगे।

आइटी पार्क है चंडीगढ़ की पहचान

राजीव गांधी चंडीगढ़ टेक्नोलॉजी पार्क जिसे आइटी पार्क चंडीगढ़ के तौर पर जाना जाता है। 2005 में तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह  ने आइटी पार्क का उदघाटन किया था। आइटी पार्क में इंफोसिस, डीएलएफ, टेक महिंद्रा जैसी बड़ी कंपनियों के साथ 25 से अधिक कंपनियों के कैंपस हैं। जिनमें तीन हजार से अधिक लोग काम करते हैं। इसके अलावा होटल ललित, डीटी मॉल, यूटी एंटरप्रिन्योर डेवलपमेंट सेंटर बिल्डिंग के साथ स्ट्रीट फूड भी है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.