Move to Jagran APP

एमसीएम चंडीगढ़ में मनाया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस, कॉलेज परिसर में किया गया पौधारोपण

एमसीएम कॉलेज चंडीगढ़ में अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कॉलेज प्रिंसिपल निशा भार्गव ने पेड़ों का महत्व बताया। वहीं कार्यक्रम के दौरान कॉलेज परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Mon, 22 Mar 2021 03:10 PM (IST)Updated: Mon, 22 Mar 2021 03:10 PM (IST)
एमसीएम चंडीगढ़ में मनाया अंतरराष्ट्रीय वन दिवस, कॉलेज परिसर में किया गया पौधारोपण
कॉलेज परिसर में पौधारोपण करते कॉलेज का टीचिंग स्टाफ।

चंडीगढ़, जेएनएन। पेड़ (वन) जानवरों के साथ- साथ इंसानों के लिए बेहद जरूरी हैं। जानवरों के लिए जंगल ही घर होता है, लेकिन इंसानों को पेड़ों से ही सांस (ऑक्सीजन) मिलती है। इसलिए पेड़ दोनों के लिए अहम हैं। देश से लेकर विदेशों तक में जंगलों को काट कर वहां पर फैक्ट्रियां, बिल्डिंग और कई तरह के निर्माण किए जा रहे हैं। इससे जंगल बिल्कुल खत्म होने की कगार पर हैं। एक समय ऐसा था कि देश के ज्यादा भागों में वन होते थे, लेकिन आज के समय में पेड़ों को काटने की वजह से इनका आकार भी कम हो रहा है।

loksabha election banner

इंसान अपने फायदे के लिए पेड़ों को काट रहा है लेकिन इसका नुकसान सीधा वन्य प्राणियों पर पड़ रहा है। वन इन जीवों के रहने की जगह है अगर वन नहीं रहेंगे तो ये प्राणी रिहायशी इलाकों में आ जाएंगे। उसके बाद उन जीवों को मार दिया जाएगा। यह बात सोमवार को सेक्टर-36 स्थित एमसीएम डीएवी कॉलेज फॉर वुमेन में आयोजित अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम में कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहे।

यह भी पढ़ें: Mohali Mercedes Hit and Run Case: गर्भवती पत्नी कर रही थी इंतजार, नाइट शिफ्ट करने गए पति की सुबह आई मौत की खबर

स्वच्छ एवं हरित धरती के लिए कॉलेज के बॉटनी विभाग ने अंतरराष्ट्रीय वन दिवस के उपलक्ष्य में कॉलेज परिसर में एक पौधारोपण अभियान का आयोजन किया, जिसका उद्देश्य आने वाले पीढ़ियों के लिए हमारे वनों के संरक्षण एवं अधिक से अधिक पेड़ लगाने का संदेश देना था। इस पौधारोपण अभियान का शुभारंभ प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने पौधारोपण कर के किया। इसके बाद बॉटनी विभाग के शिक्षकों और अन्य विभागों के कर्मचारियों ने कॉलेज परिसर के विभिन्न क्षेत्रों में पौधे लगाए। यह आयोजन कोविड - 19 के उचित मानदंडों का पालन करते हुए किया गया।

कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. निशा भार्गव ने कहा कि मानवीय गतिविधियों के कारण पर्यावरण को हुए नुकसान की भरपाई के लिए वन बहाली ही एक मात्र समाधान है, जो संयोगवश इस वर्ष के अंतरराष्ट्रीय वन दिवस का थीम है। उन्होंने कहा कि एमसीएम डीएवी कॉलेज पर्यावरण के संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न जागरूकता अभियान, कार्यक्रम और पौधारोपण अभियान कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा। उन्होंने लोगों से भी पौधारोपण करने की अपील की।

यह भी पढ़ें: Coronavirus Alert: पंजाब जैसी सख्ती नहीं तो चंडीगढ़ के हालात होंगे खराब, ट्राईसिटी में आ रहे 700 केस

चंडीगढ़ की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.