Move to Jagran APP

IndiGo Airlines ने Chandigarh International Airport से पुणे के लिए शुरू की नई फ्लाइट

काेराेना संकट के बीच शहर के हवाई यात्रियाें काे बड़ी राहत मिलने का अासार है। इंडिगो एयरलाइंस की पुणे के लिए शुरू हुई नई फ्लाइट के चलते अावागमन असान हाे जाएगा।

By Vipin KumarEdited By: Published: Sat, 08 Aug 2020 11:09 AM (IST)Updated: Sat, 08 Aug 2020 11:09 AM (IST)
IndiGo Airlines ने Chandigarh International Airport से पुणे के लिए शुरू की नई फ्लाइट
IndiGo Airlines ने Chandigarh International Airport से पुणे के लिए शुरू की नई फ्लाइट

चंडीगढ़, जेएनएन। इंडिगो एयरलाइंस ने चंडीगढ़ और पुणे के बीच में नई फ्लाइट शुरू की है। चंडीगढ़ इंटरनेशनल एयरपोर्ट से पुणे के लिए यह दूसरी सीधी फ्लाइट है। इससे पहले एयर इंडिया की पुणे और चंडीगढ़ के बीच सीधी फ्लाइट थी। शुक्रवार को शुरू हुई इस फ्लाइट के पहले दिन 98 यात्री पुणे से चंडीगढ़ पहुंचे, वहीं, 52 यात्रियों ने चंडीगढ़ से पुणे के लिए फ्लाइट ली। यात्रियों ने इस फ्लाइट के शुरू होने पर खुशी जाहिर करते हुए कहा कि इससे कई विकल्प बढ़े हैं, कनेक्टिविटी बढ़ेगी तो यकीनन हर क्षेत्र को इसका फायदा होगा।

हफ्ते में तीन दिन चलेगी फ्लाइट
इंडिगो एयरलाइंस ने चंडीगढ़-पुणे के लिए नई फ्लाइट्स शुरू की हैं। यह फ्लाइट््स सप्ताह में तीन दिन चलेगी। सोमवार, बुधवार तथा शुक्रवार को उड़ान भरेगी। इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पब्लिक रिलेशन ऑफिसर ङ्क्षप्रस ने बताया कि यह फ्लाइट चंडीगढ़ से दोपहर दो बजे उड़ान भरेगी और पुणे शाम 4:30 बजे पहुंच जाएगी। पुणे से शाम पांच बजे उड़ान भरेगी और चंडीगढ़ रात 7:35 बजे पहुंच जाएगी।

loksabha election banner

चंडीगढ़ से पुणे जाने में यह लाइट दो घंटे 30 मिनट का समय लेगी, जबकि पुणे से चंडीगढ़ आने में दो घंटे 35 मिनट का समय लेगी। चंडीगढ़ से पुणे के बीच सफर करने के लिए पैसेंजर को ज्यादा रुपये खर्च करने की जरूरत नहीं हैं। इसकी शुरुआती कीमत 6702 रुपये है।

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.