Move to Jagran APP

लोगों की सुरक्षा के लिए बने थे भारतीय किले

किलों की खासियत इसका डिफेंसिव होना नहीं बल्कि नागरिक प्रधान होना था।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Dec 2019 09:03 PM (IST)Updated: Fri, 13 Dec 2019 09:03 PM (IST)
लोगों की सुरक्षा के लिए बने थे भारतीय किले
लोगों की सुरक्षा के लिए बने थे भारतीय किले

जागरण संवाददाता, चंडीगढ़ : भारतीय किलों की खासियत इसका डिफेंसिव होना नहीं बल्कि नागरिक प्रधान होना था। राजा की ये जिम्मेदारी होती थी कि वो नागरिकों की सुरक्षा पहले करे। इसी वजह से आप जितने भी किले भारत में देखेंगे, वो अपनी प्रजा के लिए प्रमुख थे। जिसमें राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के किले शामिल हैं। लेखक और इतिहासकार अमिता बेग कुछ इसी अंदाज में भारतीय किलों पर बोलीं। शुक्रवार को सुखना लेक पर आयोजित तीसरे मिलिट्री फेस्टिवल के पहले दिन वो फो‌र्ट्स ऑफ इंडिया सेशन में हिस्सा लेने पहुंचीं। इसमें उनके साथ प्रो. पुष्पेश पंत, लेफ्टिनेंट जरनल डीडीएस संधू और जीएस चन्नी शामिल हुए। भारतीय इतिहास के लिए अहम हैं तीन किले

loksabha election banner

रणथंबोर किला, चित्तौड़गढ़ किला और कालिजर किला ये तीन ऐसे किले हैं जो भारतीय इतिहास के लिए अति महत्वपूर्ण हैं। कोई भी शासक हिदुस्तान में जब भी कब्जा करने के लिए आता तो इन तीनों किलों को जरूर कब्जाना चाहता था। चाहे फिर वो अकबर भी क्यों न हो। शेरशाह सुरी के लिए भी ये तीन किले बहुत जरूरी थे। मगर वो कालिजर का किला फतह नहीं कर पाया। उनके मन मे ये हमेशा से टीस रही। फिल्म मेकर जीएस चन्नी कुछ इन्हीं शब्दों में भारतीय किलों पर अपनी राय रखते हैं। उन्होंने कहा कि मैंने तीनों किलों को अपनी डॉक्यूमेंट्री में दिखाया। रिसर्च की तो जाना कि ये तीनों किले कितने प्रमुख थे। दरअसल ये तीनों किले सुरक्षा की नजर से बहुत जरूरी थे। ऐसे में जो भी इन तीनों किलों को फतह कर देते तो वह बहादुर शासक माना जाता। हालांकि ये तीनों ही किले बहुत मुश्किल थे। जिसमें ज्यादातर राजस्थान में स्थित रहे। दुख है कि आगरा के किले अब शहर बन गए

अमिता ने कहा कि आगरा का किला बेहतर उदाहरण रहा है किलों की सुरक्षा को बताने का। अफसोस ये अब शहर बन गया। इसकी वजह से हम इसके सुरक्षा तंत्र को समझ नहीं पाते। मगर मैंने जितना स्टडी किया तो पता चला कि इसमें 16 गेट बनाए गए थे, साथ ही इसमें अंदर इस तरह से आर्किटेक्ट बनाया गया, जिससे कि सैनिक अंदर सभी लोगों पर नजर रख सकें। किले की सुरक्षा इतनी टाइट थी कि इसके अंदर कोई भी नहीं आ सकता था। भारत में मौजूद सभी किलों की बनाने की शैली बहुत महत्वपूर्ण हैं जो इतिहास में इसके प्रजाप्रेमी होने की बात साबित करता है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.