ससुरालियों पर लगाया बेटी की हत्या करने का आरोप, कार्रवाई की मांग को लेकर थाने के बाहर बैठे पीड़ित माता-पिता
चंडीगढ़ के धनास में ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने के आरोप में कार्यवाही के लिए पीड़ित माता-पिता न्याय की गुहार लगा थाने के बाहर बैठ गए हैं। पीड़ितों का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना में उनकी बेटी पूजा की हत्या की है।
चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ के धनास में ससुराल पक्ष पर बेटी की हत्या करने के आरोप में कार्यवाही के लिए पीड़ित माता-पिता न्याय की गुहार लगा थाने के बाहर बैठ गए हैं। पीड़ित पेरेंट्स का आरोप है कि ससुराल पक्ष ने दहेज प्रताड़ना में उनकी बेटी पूजा की हत्या की है। इसके बावजूद भी सारंगपुर थाना पुलिस मामले में कानूनी कार्रवाई करने से कतरा रही है। मृतका पूजा के पिता बिलगुराम गुप्ता ने बताया कि 3 साल पहले बेटी की शादी बुद्धि राम से किया थी। बेटी पैदा होने के बाद ससुराल पक्ष के लोग उसे प्रताड़ित करने लगे और आए दिन दहेज में अलग-अलग डिमांड करने लगे। इसी विवाद में अक्सर ससुराल पक्ष और बेटी के बीच लड़ाई झगड़ा होता था। एक रात ससुराल से बेटी को जान से मारने वाली धमकी भरी कॉल आने के दूसरे दिन सुबह सुसाइड करने की सूचना ही संदिग्ध नजर आ रहा है। अब जब तक पुलिस मामले में आरोपित पति और उसके घर वालों को गिरफ्तार नहीं करती, सभी थाने के बाहर शांतिपूर्ण ढंग से बैठे रहेंगे।
सुसाइड की एक रात पहले की कहानी...मृतका के चाचा की जुबानी
शिकायतक में मृतका के चाचा राम गुप्ता ने बताया कि रविवार की रात ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि पूजा बेवजह सभी से लड़ाई झगड़ा कर रही है इसे तत्काल यहां से लेकर जाओ। वरना विवाद बढ़ने पर इसे मार देंगे। जिस पर उन लोगों ने सोचा कि पारिवारिक विवाद अक्सर होते रहते हैं, बाद में मामला पहले की तरह शांत हो जाएगा। लेकिन दूसरे दिन बेटी के पड़ोस में रहने वाले एक रिश्तेदार ने कॉल कर बताया कि पूजा की मौत हो गई है और ससुराल वाले बता रहे हैं कि उसने कमरे में सुसाइड कर लिया है। जिसके बाद मायका पक्ष के रिश्तेदार सहित अन्य लोगों ने पहुंचकर सूचना पुलिस में थी।