Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में इस राज्य से हो रही अवैध असलहे की सप्लाई, देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार युवक ने खोला राज

ऑपरेशन सेल की गिरफ्त में आए आरोपित से देर रात पूछताछ में चंडीगढ़ में अवैध हथियार की सप्लाई के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। ऑपरेशन सेल ने अक्षय को सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट के करीब से गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है।

By Vinay KumarEdited By: Published: Thu, 26 Nov 2020 10:58 AM (IST)Updated: Thu, 26 Nov 2020 10:58 AM (IST)
चंडीगढ़ में इस राज्य से हो रही अवैध असलहे की सप्लाई, देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार युवक ने खोला राज
शहर में लगातार अवैध असलहे के साथ गिरफ्तारियां हो रही है।

चंडीगढ़ [कुलदीप शुक्ला]। शहर में लगातार अवैध असलहे के साथ गिरफ्तारियां हो रही है। पहले भी इस तरह की कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। हालांकि इस बार कई मामलों में गिरफ्तार आरोपितों ने चंडीगढ़ में असलहा सप्लाई करने वाले जिलो के नाम भी उगले हैं। इसी तरह एक बार फिर से ऑपरेशन सेल की गिरफ्त में आए आरोपित से देर रात पूछताछ में चंडीगढ़ में अवैध हथियार की सप्लाई के बारे में पुलिस को जानकारी मिली है। आरोपित ने बताया कि उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले से अवैध हथियार लेकर चंडीगढ़ में सप्लाई करता है।

loksabha election banner

आपरेशन सेल ने अक्षय को सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट के करीब से गिरफ्तार कर एक देसी कट्टा भी बरामद किया है। जिसके बाद उसे सुबह ही कोर्ट में पेश कर एक दिन की रिमांड हासिल कर ली। रिमांड से पहले ही पूछताछ के दौरान आरोपित ने सहारनपुर के कई अड्डों की जानकारी दी है।

अब उत्तर प्रदेश रवाना हुई यूटी पुलिस

आरोपित अक्षय से जानकारी मिलने के बाद ऑपरेशन सेल की एक टीम उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के लिए निकल गई है। पुलिस का दावा है कि आरोपित से जानकारी के अलावा कई पुख्ता पॉइंट्स भी मिले हैं जिससे चंडीगढ़ में हथियारों की अवैध सप्लाई करने वालों की गिरफ्तारी की जा सकती है। इसी आधार पर पुलिस ने यूपी पुलिस से भी संपर्क कर रणनीति तैयार कर लिया है।

पहले भी यूपी और एमपी से सप्लाई का राजफाश, हर बार पुलिस के हाथ खाली

बता दें कि चंडीगढ़ पुलिस की अलग-अलग यूनिट ने अक्टूबर से नवंबर 25 तक तकरीबन 12 लोगों की गिरफ्तारी अवैध पिस्टल और देसी कट्टे के साथ कर चुकी है। इनमें से कई मामलों में गिरफ्तार आरोपित ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई जिलों से चंडीगढ़ में अवैध सप्लाई होने की जानकारी पुलिस को दी है। जिसके बाद पुलिस की अलग-अलग टीमें मुख्य सप्लायर को दबोच ने के लिए उक्त जगह पर छापेमारी करने के बावजूद सफलता नहीं हासिल कर पाई हैं।

ऐसे हुई गिरफ्तारी

ट्राइसिटी में गैंगवार और गोलीकांड की वारदातों पर लगाम कसने के लिए यूटी पुलिस ने कमर कस ली है। इसी के तहत ऑपरेशन सेल टीम में पेट्रोलिंग के दौरान मंगलवार को सेक्टर 25 स्थित क्रिमेशन ग्राउंड के समीप एक आरोपित को देसी पिस्टल सहित गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित की पहचान 22 वर्षीय सेक्टर 25 निवासी अक्षय उर्फ गोलू के तौर पर हुई है। पुलिस की पूछताछ जारी है। एसपी आपरेशन सेल विनीत कुमार के निर्देशानुसार डीएसपी रश्मि शर्मा के सुपर विजन में इंस्पेक्टर रंजीत सिंह की टीम अलग-अलग हिस्सों में नाकाबंदी कर लगातार चेकिंग कर धर पकड़ कर रही है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.