Move to Jagran APP

चंडीगढ़ बूम बॉक्स में चल रही थी हुक्का पार्टी, मैनेजर गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा

चंडीगढ़ के क्लब डिस्कोथेक रेस्टोरेंट संचालक पाबंदी के बावजूद हुक्का सर्व करने से बाज नहीं आ रहे हैं। सेक्टर 9 स्थित बूम बॉक्स में हुक्का पार्टी आयोजित करवाने पर क्लब मैनेजर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। हालांकि बाद में उसे जमानत पर छोड़ दिया गया।

By Ankesh KumarEdited By: Published: Mon, 18 Jan 2021 02:05 PM (IST)Updated: Mon, 18 Jan 2021 02:05 PM (IST)
चंडीगढ़ बूम बॉक्स में चल रही थी हुक्का पार्टी, मैनेजर गिरफ्तार, जमानत पर छोड़ा
चंडीगढ़ बूम बॉक्स में हुक्का पार्टी करवाने पर मैनेजर गिरफ्तार।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ में डीसी के सख्त आदेशों के बावजूद शहर में क्लब रेस्टोरेंट डिस्कोथेक और कैफे संचालक हुक्का पार्टी करवाने से बाज नहीं आ रहे हैं। हैरानी की बात है कि गिरफ्तारी के बावजूद भी दूसरे दिन से क्लब संचालक हुक्का पार्टी का आयोजन करने की अनुमति अपने कर्मियों को दे देते हैं।

loksabha election banner

सेक्टर नौ स्थित बूम बॉक्स में हुक्का पार्टी हो रही थी, पुलिस ने रेड कर मैनेजर को गिरफ्तार किया है। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने गिरफ्तार मैनेजर किशनगढ़ निवासी अजय को कानूनी कार्रवाई के बाद जमानत पर छोड़ दिया।

गौरतलब हो कि इसके पहले भी नवंबर 2020 में पुलिस ने बूम बॉक्स में रेड की थी। इस दौरान अंदर हुक्का परोसने पर मैनेजर को गिरफ्तार कर हुक्का भी जप्त किया गया था। इसके बावजूद तकरीबन 2 महीने के अंदर ही दूसरी बार बूमबॉक्स में हुक्का पार्टी आयोजित करने पर मैनेजर को दोबारा से गिरफ्तार किया गया है। चंडीगढ़ के लगभग सभी क्लब रेस्टोरेंट बार और डिस्को थेक में दो से तीन बार कार्रवाई  और गिरफ्तारी के बावजूद हुक्का पार्टी बंद न होने पर पुलिस की कार्यशैली पर सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं।

बीजेपी नेता को ही चुकी गिरफ्तारी

12 जुलाई 2020 की रात सेक्टर-7 सी स्थित द रिफ बार में कोविड-19 और प्रशासनिक नियमों को ताक पर रखकर पार्टी करने वाले बीजेपी नेता भजन सिंह माडू का बेटा रतन लुभाना सहित 10 लोगों को सेक्टर-26 थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। आरोपितों में बार मालिक सेक्टर-38 वेस्ट निवासी की अंकित ग्रोवर भी शामिल था। सभी के खिलाफ थाना पुलिस ने धारा 188 (डीसी के आदेश की उल्लंघना), 269 व 270 (संक्रमण फैलना) के तहत कानूनी कार्रवाई की है। पुलिस ने बार को बंद करवाने के साथ पांच हुक्का सहित कई सामान भी जब्त किया है।

हुक्का सर्व पर सेक्टर-3 थाना पुलिस की कार्रवाई

- सेक्टर-9 काऊ बॉय क्लब

- सेक्टर-9 बूम बॉक्स क्लब

- सेक्टर-9 स्थित एस्को बार क्लब

- सेक्टर-9 स्थित पाइप एंड बैरल क्लब (दो बार)

हुक्का सर्व पर सेक्टर-26 थाना पुलिस की कार्रवाई

- सेक्टर-7 स्थित रीफ क्लब (दो बार)

- सेक्टर-26 स्थित प्ले-ग्राउंड क्लब(हाई वैल्यूम डीजे बजाना)

- सेक्टर-7 स्थित ग्राफो क्लब

- सेक्टर-7 स्थित टर्मिनल क्लब

- सेक्टर-26 स्थित बार्गेन बूज क्लब


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.