ट्राईसिटी में हर तरफ दिख रहा रंग ही रंग, भाजपा अध्यक्ष टंडन ने ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को लगाया गुलाल
ट्राईसिटी में वीरवार को लोगों ने होली पर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सेक्टर 22 और सितारा में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस के साथ होली का पर्व मनाया।
जेएनएन, चंडीगढ़: ट्राईसिटी में वीरवार को लोगों ने होली पर जमकर जश्न मनाया। इस दौरान भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन ने सेक्टर 22 और सितारा में ड्यूटी पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों के साथ होली का पर्व मनाया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों को रंग लगाकर मिठाई भी बांटी। टंडन का कहना है कि इन पुलिस कर्मचारियों की सुरक्षा के कारण ही हम सभी लोग सेफ होली मना रहे हैं।चंडीगढ़ क्लब में होली मनाते हुए लोग यहां पर हर होली पर 5000 से ज्यादा लोग जुटते हैं।यह शहर का एकमात्र ऐसा सपोर्ट है जहां पर होली पर सबसे ज्यादा भीड़ जुटती है।चंडीगढ़ क्लब के प्रधान संदीप साहनी ने यहां पर आने वाले सभी सदस्यों को होली की बधाई दी है।
होली मनाने को लेकर भी भाजपा एकजुट नहीं
होली मनाने के पर्व को लेकर भी भाजपा नेताओं की राय एकजुट नहीं है। चंडीगढ़ भाजपा के अध्यक्ष संजय टंडन ने सभी मंडल अध्यक्षों को बूथ स्तर पर होली मनाने के लिए कहा है। वही टंडन खुद भी ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को तिलक होली लगाकर बधाई दे रहे हैं, वही सांसद किरण खेर ने गोवा के सीएम मनोहर पर्रिकर के निधन और पुलवामा आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों के कारण होली ना मनाने का निर्णय लिया है। किरण खेर में अपने घर पर होली का पर्व नहीं मनाया है। यहां पर उन्होंने अपने समर्थकों को भी होली के लिए आने के लिए नहीं कहा है।
कांग्रेस ने भी नहीं मनाई होली
कांग्रेस भवन में इस बार होली का जश्न ना मनाते हुए नेताओं ने पुलवामा के आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चावड़ा ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार सोनू सहित कई सीनियर नेताओं ने भाग लिया। कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा का कहना है कि पुलवामा की घटना को भुलाया नहीं जा सकता इस आंतकी हमले में शहीद हुए जवानों का दर्द अभी भी दिलों में है।
शहर में होली पर 64 जगह नाकेबंदी, शुरू हुए ड्रंक एंड ड्राइव के चालान
शहर में होली पर 64 जगह नाकेबंदी की गई है। यह निर्देश सुबह नौ बजे से लागू कर दिया गया है। इस दौरान ट्रैफिक पुलिस और ट्रैफि़क मार्शल बाइक सवार व कार सवार ट्रंक चालकों का चालान पर वाहन ज़ब्त करने में लगे हैं। इसके अलावा शहर में सात डीएसपी के नेतृत्व में पीसीआर और चीता पुलिस की पेट्रोलिंग में लगी हुई है। शहर की पूरी सुरक्षा व्यवस्था का नेतृत्व ख़ुद एसएसपी ने संभाला हुआ है। ट्रैफिक नियमों को तोडऩे पर गाड़ी जब्त करने का और वाहन चालक को राउंडअप करने का आदेश जारी है।