Move to Jagran APP

देश में सबसे अधिक टीबी मरीज चंडीगढ़ में, हरियाणा व पंजाब के संग हिमाचल में भी बढ़ा खतरा

चंडीगढ़ में टीबी मरीजों को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। देश में सबसे ज्‍यदा टीबी मरीज चंडीगढ़ में है। सिटी ब्‍यूटीफुल के लिए य‍ह बेहद चिंताजनक है। इसके साथ ही हरियाणा पंजाब और हिमाचल प्रदेश में भी टीबी मरीजों की संख्‍या बढ़ रही है।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Sat, 24 Oct 2020 09:10 AM (IST)Updated: Sat, 24 Oct 2020 09:10 AM (IST)
देश में सबसे अधिक टीबी मरीज चंडीगढ़ में, हरियाणा व पंजाब के संग हिमाचल में भी बढ़ा खतरा
चंडीगढ़ में टीबी मरीजों की बढ़ती संख्‍या चिंताजनक स्थिति पैदा कर रही है।

चंडीगढ़, [विशाल पाठक]। सिटी ब्‍यूटीफुल चंडीगढ़ के लिए बहुत खतरनाक खुलासा हुआ है। शहर में टीबी मरीजों की बढ़ती संख्‍या ने बड़ी चिंता पैदा कर दी है। पूरे देश में टीबी के सर्वाधिक मरीज चंडीगढ़ में दर्ज किए गए हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) की रिपोर्ट के मुताबिक पूरी दुनिया में भारत में टीबी के सबसे अधिक मरीज दर्ज किए गए हैं।

prime article banner

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक व भारत में टीबी के 26.90 लाख मरीज हैं। जबकि चंडीगढ़ में एक लाख लोगों पर 606 टीबी के मरीज पाए गए हैं। टीबी के बढ़ते मरीजों को देखते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से टीबी मुक्त भारत का अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत अब चंडीगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी के निशुल्क जांच और उसके इलाज के लिए अभियान शुरू किया गया है।

चंडीगढ़ के बाद दिल्ली और पुदुेचरी में टीबी के सबसे ज्यादा मरीज

डब्ल्यूएचओ की रिपोर्ट के मुताबिक चंडीगढ़ के बाद टीबी के सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली और पुदुचेरी में दर्ज किए गए हैं। दिल्ली में एक लाख लोगों पर 575 और पुदुचेरी में एक लाख लोगों पर 314 लोग टीबी के मरीज पाए गए हैं। जबकि पूरे देश में औसत की बात करें तो एक लाख लोगों पर देश में 177 लोग टीबी के मरीज हैं।

हरियाणा, पंजाब और हिमाचल में भी बढ़ रहा टीबी का खतरा

रिपोर्ट के मुताबिक हरियाणा में एक लाख लोगों पर 255 लोग टीबी के मरीज हैं। जबकि हिमाचल एक लाख लोगों पर 235 और पंजाब में 196 लोग टीबी के मरीज हैं। टीबी की बढ़ती समस्या को देखते हुए अब हरियाणा, पंजाब और हिमाचल सरकार ने जिला अस्पताल और डिस्पेंसरी लेवल पर निशुल्क जांच और इलाज की सुविधा शुरू कर दी है। इसके अलावा हरियाणा सरकार की ओर से टीबी के मरीजों को आर्थिक मदद भी मुहैया कराई जा रही है, ताकि वह इस आर्थिक मदद से अपने लिए पौष्टिक आहार की व्यवस्था कर सकें।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.
OK