Move to Jagran APP

हरियाणा व पंजाब के 361 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश

पंजाब एवं हरियाण हाई कोर्ट ने 361 न्यायिक अधिकारियों के तबादले व नियुक्ति आदेश जारी किए हैं। हाई कोर्ट ने पंजाब के 205 और हरियाणा 156 न्‍यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इनमें सेशन जज और एडीजी शामिल हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Wed, 07 Apr 2021 06:57 PM (IST)Updated: Wed, 07 Apr 2021 06:57 PM (IST)
हरियाणा व पंजाब के 361 न्यायिक अधिकारियों के तबादले, हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश
पंजाब एवं हरियाण हाई कोर्ट की फाइल फोटो।

चंडीगढ, जेएनएन। पंजाब एवं हरियाणा में व्‍यापक पैमाने पर जजों और न्‍यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने बुधवार को दाेनों राज्‍यों के  361 न्‍यायिक अधिकारियों के तबादले किए हैं। इससे पहले भी दोनों राज्‍याें में सेशन जजों और एडीजे के तबादले किए गए थे।

loksabha election banner

हाई कोर्ट ने इससे पहले ही पंजाब और हरियाणा में जजों के तबादले किए थे। इसके बाद हाई कोर्ट ने बुधवार को पंजाब के आठ एडीजे सहित 205 न्यायिक अधिकारियों और हरियाणा के एक एडीजे सहित 156 न्यायिक अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी कर दिए।

तबादला सूची में पंजाब के 205 व हरियाणा के 156 न्यायिक अधिकारियों के नाम शामिल

पंजाब के जिन आठ और एडीजे के तबादले के आदेश दिए हैं, उनमें सुरिंदर पाल कौर का संगरूर से रूपनगर, ललित कुमार सिंगला का बरनाला से जालंधर, जसपिंद्र सिंह का अमृतसर से पटियाला, पूनम बंसल का संगरूर से संगरूर की फेमिली कोर्ट में तबादला किया गया है। इसके साथ ही नीतिका वर्मा का संगरूर से फरीदकोट, कपिल अग्रवाल का जालंधर से बरनाला, अमरिंदर पाल सिंह का बरनाला से लुधियाना और प्रितपाल सिंह का गुरदासपुर से पठानकोट तबादला किया गया है। इसके साथ ही हरियाणा के एक एडीजे राकेश सिंह का कुरुक्षेत्र से रोहतक तबादला किया गया है।

इनके अलावा पंजाब के 205 न्यायिक अधिकारियों के तबादले भी किए गए हैं। इनमें 71 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 134 सिविल जज जूनियर डिवीजन जज शामिल हैं। वहीं हरियाणा के जिन 156 न्यायिक अधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें 51 सिविल जज सीनियर डिवीजन और 105 सिविल जज जूनियर डिवीजन शामिल हैं। इन सभी जजों को जल्द से जल्द अपनी जगह पर कार्यभार संभालने के भी आदेश दे दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें: Kisan Andolan: सरकार को न झुका पाने की कुंठा से चिंतित संयुक्त किसान मोर्चा

हरियाणा की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पंजाब की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.