Move to Jagran APP

हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे चंडीगढ़, भाजपा की मोदी रसोई की प्रशंसा की

भाजपा द्वारा चलाई जा रही मोदी रसोई से शहर के कोरोना संक्रमित लोगों के लिए खाना पैक करके उनके घरों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं इस कार्य के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी चंडीगढ़ भाजपा की सराहना कर चुके हैं।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 19 May 2021 04:44 PM (IST)Updated: Wed, 19 May 2021 04:44 PM (IST)
हरियाणा विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता पहुंचे चंडीगढ़, भाजपा की मोदी रसोई की प्रशंसा की
चंडीगढ़ भाजपा कार्यालय कमलम में मोदी रसोई में खाना पैक करते हरियाणा विस स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ द्वारा कोरोना महामारी के दौरान लोगों की सहायता के लिए चलाई जा रही मोदी रसोई का बुधवार को हरियाणा के विधानसभा स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता ने दौरा किया। भाजपा द्वारा मोदी रसोई का संचालन सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय कमलम में किया जा रहा है। कमलम पहुंचे ज्ञानचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं के साथ खुद भी भोजन पैक करने में और अन्य कार्यों में हाथ बंटाया।

loksabha election banner

ज्ञानचंद गुप्ता ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश अध्यक्ष अरुण सूद की अध्यक्षता में लगातार अच्छा कार्य कर रही है। जिसकी चर्चा पार्टी में और शहर में कई जगह है। वह खुद भी चंडीगढ़ से जुड़े रहे हैं, इसलिए उनका मन हुआ कि चंडीगढ़ में जो सेवा कार्य किए जा रहे हैं उनको जाकर देखा जाए। इसलिए वह बुधवार मोदी रसोई को देखने आए हैं और उनको देखकर बड़ा अच्छा लगा कि भोजन बड़ी ही स्वच्छता से और बड़ी ही अच्छी भावना के साथ बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा ही संगठन जो उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी लेकर चल रही है उस पर चंडीगढ़ ईकाइ पूर्ण रूप से खरी उतरती है।  इस मौके उनके साथ  प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी व अन्य कार्यकर्ता भी उपस्थित थे।

बता दें कि भाजपा द्वारा चलाई जा रही मोदी रसोई से शहर के कोरोना संक्रमित लोगों के लिए खाना पैक करके उनके घरों में पहुंचाया जा रहा है। वहीं, इस कार्य के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा भी चंडीगढ़ भाजपा की सराहना कर चुके हैं। 

वहीं इस बारे में प्रदेश प्रवक्ता नरेश अरोड़ा ने जानकारी देते हुए कहा कि महामंत्री रामवीर भट्टी ने कहा कि हरियाणा के स्पीकर ज्ञानचंद गुप्ता के चंडीगढ़ आगमन से कार्यकर्ता बहुत उत्साहित हुए और यह सेवा कार्य लगातार ऐसे ही चलते रहेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी का उद्देश्य शहरवासियों तक हर सुविधा पहुंचाना है। भले ही इस संकट की घड़ी में कुछ मुश्किलें जरूर आ रही हैं लेकिन लोगों की सेवा में पार्टी और पार्टी के कार्यकर्ता कभी पीछे नहीं हटेंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.