Happy Hariyali Teej 2021: ट्राईसिटी में हरियाली तीज की धूम, महिलाओं ने किया डांस, देखें ये तस्वीरें
Happy Hariyali Teej 2021 चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में आज हरियाली तीज का त्योहार मनाजा जा रहा है। तीज के मौके पर ट्राईसिटी में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। शहर के विभिन्न संस्थाएं तीज के जुड़े कार्यक्रम आयोजित कर रही हैं।
जागरण संवाददाता, चंडीगढ़। Happy Hariyali Teej 2021: चंडीगढ़ सहित पंचकूला और मोहाली में आज हरियाली तीज का त्योहार मनाजा जा रहा है। तीज के मौके पर ट्राईसिटी में विभिन्न जगहों पर कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। नगर निगम चंडीगढ की तरफ से सेक्टर-19 स्थित कम्युनिटी सेंटर में तीज के कार्यक्रम का आयोजन किया। वहीं, महिला कांग्रेस मोर्चा की तरफ से सेक्टर-35 में कार्यक्रम किया गया।
इसी कड़ी में बुधवार को जीरकपुर से लेकर माेहाली और शहर के स्कूल कालेजों में तीज की खूब धूम मची हुई है। हर कार्यक्रम में झूलों की विशेष व्यवस्था की गई है और उसके साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। तीज त्योहार के मौके पर महिलाएं झूला झूलने के साथ एक-दूसरे को खुशियों का संदेश दे रही है।
झूले का मजा लेती महिलाएं।
द लास्ट बेंचर और एवर यंग क्लब ने मनाई तीज
नगर निगम चंडीगढ़ की तरफ से मनाई गई तीज में द लास्ट बेंचर और एवर यंग क्लब ने भी तीज के कार्यक्रम में भाग लिया। इस मौके पर द लास्ट बेंचर की प्रेसिडेंट सुमिता कोहली ने बताया कि हमारा प्रयास समाज में खुशियों को फैलाना है और खुद की संस्कृति को सहेजकर रखना है। इसके लिए सभी महिलाएं सज-धजकर कार्यक्रम में पहुंची है और सांस्कृतिक कार्यक्रम का लुत्फ ले रही हैं।
तीज कार्यक्रम के दौरान नृत्य करतीं द लास्ट बेंचर की मेंबर्स।
वहीं जीरकपुर में मनाए जा रहे रेनबों क्लब की तीज के बारे में पूनम सहगल ने बताया कि हमारा प्रयास समाज में सकारात्मकता को बढ़ाना है जिसके लिए हमने ट्राईसिटी की महिलाओं को कार्यक्रम में बुलाया है। हालांकि कोरोना के चलते पहले की तरह धूम देखने को नहीं मिली, लेकिन सांकेतिक कार्यक्रम के जरिये हम अपने बच्चों को तीज के बारे में जानकारी दे रहे है और तीज का लुत्फ उठा रहे हैं।
गिद्दा डालती महिलाएं।
शुक्ल पक्ष की तृतीया को मनाई जाती है तीज
शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है। चूंकि यह श्रावण मास में पड़ती है, तो इसे श्रावणी तीज भी कहते हैं। यह त्योहार खासकर महिलाओं से जुड़ा है। सावन में जब चारों पर हरियाली रहती है, तो महिलाएं इसका आनंद लेने के लिए झूला झूलती हैं।