Move to Jagran APP

ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में ग्रीन कवर एरिया बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पूरे साल का ग्री

By JagranEdited By: Published: Tue, 24 Apr 2018 07:15 AM (IST)Updated: Tue, 24 Apr 2018 07:15 AM (IST)
ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी
ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान से बढ़ेगी शहर की ग्रीनरी

बलवान करिवाल, चंडीगढ़ : चंडीगढ़ में ग्रीन कवर एरिया बढ़ाने के लिए प्रशासन ने पूरे साल का ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान तैयार किया है। इस प्लान के तहत पूरे शहर में ऐसी सभी जगहों को चयन किया गया है, जहां पौधे लगाए जाने हैं। इनमें राउंड अबाउट से लेकर सड़कें, ग्रीन बेल्ट, कम्युनिटी सेंटर इत्यादि शामिल हैं। वर्ष 2018-19 में करीब 3 लाख पौधे लगाए जाएंगे। 2017-18 में 2 लाख 35 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य था, हालांकि इससे ज्यादा पौधे लगाए गए हैं। सुखना कैचमेंट और वाइल्ड लाइफ एरिया सहित दूसरी जगहों पर बरसाती सीजन में साढ़े 3 लाख बीजों की बुआई होगी। पर्यावरण एवं वन्य जीव विभाग द्वारा तैयार किए गए इस ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान को प्रशासक वीपी सिंह बदनौर मंगलवार को लांच करेंगे। साउथ सेक्टरों और सड़कों पर फोकस

loksabha election banner

एक्शन प्लान में साउथ सेक्टरों के साथ मध्य मार्ग के साथ लगते सेक्टरों पर भी फोकस रहेगा। सेक्टरों के पार्को में वी-3, वी-6 सड़कों पर पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। ग्रीन बेल्ट पर भी 2 हजार से अधिक पौधे लगाए जाएंगे। इसके अलावा राउंड अबाउट के चारों ओर, सड़क के साथ सर्विस लेन पर भी पौधे लगाए जाएंगे। क्वार्टर वाइज चलेगा अभियान

इस पूरे एक्शन प्लान की टाइम लाइन निर्धारित की गई है। पर्यावरण विभाग दूसरे क्वार्टर में जुलाई से सितंबर तक 70 हजार से अधिक पौधे लगाएगा और 3 लाख बीजों की बुआई करेगा। इसके अलावा जनवरी से मार्च तक चौथे क्वार्टर में पेड़ों की छंटाई का काम होगा। सूखे पेड़ों की ट्रीटमेंट का काम भी इसी क्वार्टर में होगा। ऐसे लागू होगा एक्शन प्लान

एक्शन प्लान लागू करने के लिए प्रशासन ने लोगों को प्रेरित करने और स्टूडेंट्स को इससे जोड़ने की योजना बनाई है। जिससे उनका प्रकृति से जुड़ाव हो। पार्टनरशिप इनिशिएटिव प्रोग्राम (पीआइपी) के तहत विभिन्न एनजीओ और संस्थाओं से पौधे लगाने और जागरूकता बढ़ाने के लिए संपर्क करना। पर्यावरण विभाग के पास लगभग 100 एनजीओ रजिस्टर्ड हैं। रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन, इको क्लब, एनएसएस वालंटियर्स को अभियान से जोड़ने की रणनीति बनाई गई है। इन सभी को नि:शुल्क भी पौधे बांटे जाएंगे। घट रहा है चंडीगढ़ का फॉरेस्ट कवर

पिछले कुछ महीनों में चंडीगढ़ का फॉरेस्ट कवर एरिया घटा है। फरवरी में जारी इनवायरमेंट, फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट मिनिस्ट्री की इंडिया स्टेट फॉरेस्ट रिपोर्ट (आइएसएफआर)-2017 में यह बात सामने आई थी। फॉरेस्ट कवर 0.5 स्क्वेयर किलोमीटर घटा था। हालांकि ट्री कवर एरिया बढ़ा है। ट्री कवर एरिया 1 स्क्वेयर किलोमीटर बढ़ा है। चंडीगढ़ का ट्री कवर 10 स्क्वेयर किलोमीटर है। चंडीगढ़ में वेरी डेंस फॉरेस्ट कवर 1.36 स्कवेयर किलोमीटर है। मॉडरेट डेंस फॉरेस्ट कवर 13.82 स्कवेयर किलोमीटर और ओपन फॉरेस्ट कवर 6.36 स्कवेयर किलोमीटर है। ग्रीन चंडीगढ़ एक्शन प्लान में फॉरेस्ट कवर बढ़ाने पर मुख्य फोकस रहेगा। साथ ही ट्री कवर बढ़ाने के लिए भी अभियान चलेगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.