कालका में धूमधाम से मनाया जाएगा गणपति उत्सव
संवाद सहयोगी, कालका : जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से पांचवा गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ
By JagranEdited By: Published: Wed, 30 Aug 2017 08:49 PM (IST)Updated: Wed, 30 Aug 2017 08:49 PM (IST)
संवाद सहयोगी, कालका : जय महाराष्ट्र गणेश मंडल की ओर से पांचवा गणपति उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। इसी के मद्देनजर कालका सत्यनारायण गली में छह फीट लंबी गणेश भगवान की मूर्ति की स्थापना की गई है, जिसका रविवार को विसर्जन किया जाएगा। इस दौरान रोजाना सुबह व शाम 8 बजे विशेष पूजा अर्चना के साथ गणेश भगवान की आरती की जाती है। जय महाराष्ट्र गणेश मंडल से मिली जानकारी के अनुसार रविवार को सास्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ ढोल नगाड़ो के बीच गणपति विसर्जन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर विशाल भंडारे का भी आयोजन किया जाएगा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें