Move to Jagran APP

गर्ल्स चाइल्ड केयर होम 'आशियाना' में कोरोना ने दी दस्तक, चार केस आने से डर का माहौल

कोरोना वायरस महामारी के चलते आशियाना और स्नेहालय चाइल्ड केयर सेंटर पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। आशियाना में करीब 100 लड़कियां रहती हैं यहां पर उन लड़कियों को रखा जाता है जो पूरी तरह से बेसहारा होती हैं।

By Vikas_KumarEdited By: Published: Mon, 21 Sep 2020 02:55 PM (IST)Updated: Mon, 21 Sep 2020 02:55 PM (IST)
गर्ल्स चाइल्ड केयर होम 'आशियाना' में कोरोना ने दी दस्तक, चार केस आने से डर का माहौल
आशियाना गर्ल्स चाइल्ड केयर होम है जिसे प्रशासन का सोशल वेलफेयर विभाग चलाता है।

चंडीगढ़, [सुमेश ठाकुर]। कोरोना वायरस महामारी का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा। अब कन्या केयर सेंटर आशियाना सेक्टर-15 में भी कोरोना के चार नए केस आ गए है। जिसके चलते वंहा पर रहने वाली अन्य लड़कियों में डर का माहौल है।

loksabha election banner

उल्लेखनीय है कि आशियाना गर्ल्स चाइल्ड केयर होम है जिसे प्रशासन का सोशल वेलफेयर विभाग चलाता है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को यहां पर रहने वाले लड़कियों के लिए खाना बनाने वाली महिला कुक को बुखार की दिक्कत हुई थी। जिसके बाद उनका टेस्ट करवाया गया और वह कोरोना पोस्टिव पाई गई थी। उसके बाद वंहा पर रहने वाली 8 अन्य लड़कियों का भी टेस्ट करवाया गया जिसमें से दो पॉजिटिव पाई गई थी। इसी तरह से सोमवार को भी टेस्ट करवाए जा रहे हैं जिसमें अब तक सेंटर की नर्स पॉजिटिव आ चुकी है।

उल्लेखनीय है कि कोरोना वायरस महामारी के चलते आशियाना और स्नेहालय चाइल्ड केयर सेंटर पूरी तरह से बंद कर दिए गए थे। यहां पर किसी की भी आने जाने की परमिशन नहीं थी लेकिन वहां पर खाना बना कर देने वाली कुक कोरोना आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है।

आशियाना में रहती है 100 के करीब लड़कियां

आशियाना सेक्टर 15 में करीब 100 लड़कियां रहती हैं यहां पर उन लड़कियों को रखा जाता है जो की पूरी तरह से बेसहारा होती है। उन्हें इस सेंटर में 18 साल की उम्र तक रखा जाता है।

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें 

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.