Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में SOPU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की गोलियां मारकर हत्या

चंडीगढ़ में स्टूडेट्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गुरलाल बराड़ चंडीगढ़ पुलिस की मोस्टवांटेड लिस्ट में शामिल था। वारदात को अंजाम देकर आरोपित मौके से फरार हो गए।

By Kamlesh BhattEdited By: Published: Sun, 11 Oct 2020 12:31 PM (IST)Updated: Sun, 11 Oct 2020 12:47 PM (IST)
चंडीगढ़ में SOPU के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गुरलाल बराड़ की गोलियां मारकर हत्या
चंडीगढ़ में सोपू के पूर्व प्रधान की गोली मारकर हत्या। ब्रेकिंग न्यूज

चंडीगढ़ [राजन सैनी]। स्टूडेट्स ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (सोपू) के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष और चंडीगढ़ पुलिस की वांटेड लिस्ट में शामिल गुरलाल बराड़ की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। घटना देर रात की है, जब गुरलाल इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब के बाहर अपनी कार में बैठा हुआ था। तभी वहां तीन युवकों आए और गुरलाल पर 7 गोलियां चलाई, लेकिन गुरलाल को तीन ही गोलियां लगी।

loksabha election banner

घटना की सूचना मिलते ही इंडस्ट्रियल एरिया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और गुरलाल को पीजीआइ में भर्ती करवाया,जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाल रही है ताकि आरोपितों के बारे में पता लगाया जा सके। पुलिस ये भी जांच कर रही है कि आरोपित की वाहन से वहां पर आए थे। वहीं, पुलिस का कहना है कि अभी मृतक के घर वाले नहीं आये है। घर वालो के आने पर मृतक का कोरोना टेस्ट और पोस्टमार्टम होने के बाद शव स्वजनों को सौंप दिया जाएगा।

चंडीगढ़ पुलिस का वांटेड और गैंगस्टर लॉरेंस का करीबी था गुरलाल

पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि गुरलाल का नाम चंडीगढ़ पुलिस की वांटेड लिस्ट में है। इंडस्ट्रियल एरिया के ही एक क्लब में लड़कियों के दो ग्रुप में झगड़ा हो गया था। एक ग्रुप की लड़कियां गुरलाल की पहचान वाली थी। इसके बाद गुरलाल ने दूसरे ग्रुप की लड़कियों पर पिस्टल तान दी थी और जान से मारने की धमकी दी थी। तब से गुरलाल वांटेड लिस्ट में था। वहीं पुलिस जांच में सामने आया कि गुरलाल का जब सोशल एकाउंट चेक किया तो उसमें मालूम हुआ कि वह गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का करीबी था। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है।

बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था गुरलाल

वर्ष 2015 में गुरलाल ने पंजाब यूनिवर्सिटी से सोपू की तरफ से चुनाव लड़ा था। शनिवार देर रात वह इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एक क्लब में किसी जानकार की बर्थडे पार्टी में शामिल होने आया था। रात करीब 12:30 बजे जब क्लब के बाहर खड़े होकर किसी का इंतजार कर रहा था तभी वहां तीन युवक आए और गुरलाल पर फायरिंग कर दी। वहीं पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या और आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपितों को पकड़ लिया जाएगा।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.