Move to Jagran APP

पूर्व मेयर सुभाष चावला बने चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रदीप छाबड़ा से कुर्सी छिनी

Chandigarh Congress New President चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष सुभाष चावला नगर निगम के दो बार मेयर रह चुके हैं। ऐसे में अब इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करवाने की जिम्मेवारी उन पर होगी।

By Pankaj DwivediEdited By: Published: Tue, 09 Feb 2021 06:55 PM (IST)Updated: Tue, 09 Feb 2021 06:55 PM (IST)
पूर्व मेयर सुभाष चावला बने चंडीगढ़ कांग्रेस के नए अध्यक्ष, प्रदीप छाबड़ा से कुर्सी छिनी
पूर्व मेयर सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बना दिया गया है।

चंडीगढ़, जेएनएन। पूर्व मेयर सुभाष चावला को चंडीगढ़ कांग्रेस का नया प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अभी तक इस पद पर प्रदीप छाबड़ा थे। छाबड़ा पिछले पांच साल से अध्यक्ष पद की कुर्सी पर थे। सुभाष चावला को तत्काल प्रभाव से अध्यक्ष बनाया गया है। चावला एक मंझे हुए नेता हैं और चंडीगढ़ नगर निगम के दो बार मेयर रह चुके हैं। ऐसे में अब इस साल होने वाले नगर निगम चुनाव में जीत दर्ज करवाने की बड़ी जिम्मेवारी उन पर होगी। सुभाष चावला को अध्यक्ष बनाने में पार्टी प्रभारी हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल ने अहम भूमिका निभाई है। मालूम हो कि पिछले छह माह से अध्यक्ष पद के लिए पार्टी कोई नया चेहरा तलाश रही थी।

loksabha election banner

यह भी पढ़ें - चंडीगढ़ के होटल माउंटव्यू में युवती से दुष्कर्म कर भागा पंजाब का बिजनेसमैन, तलाश में पुलिस

चंडीगढ़ में साल के अंत में नगर निगम चुनाव होने हैं। पार्टी हाईकमान ने चावला को यह जिम्मेवारी इस चुनाव को देखते हुए ही दी है। अब चावला के अध्यक्ष बनने से पार्टी को जीत दिलाने की पूरी जिम्मेवारी उन पर आ गई है। इस समय नगर निगम में कांग्रेस के केवल 5 पार्षद हैं। यानी चावला को नए सिरे से संगठन को भी मजबूत करना होगा। सुभाष चावला सेक्टर-23 में रहते हैं। उनके बेटे सुमित चावला भी कांग्रेस नेता है।

मंझे हुए नेता माने जाते हैं चावला

नई जिम्मेवारी मिलने पर सुभाष चावला ने राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, हरीश रावत और पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल सहित सभी नेताओं का आभार जताया है।मालूम हो कि चावला एक मंझे हुए नेता है।उन्हें चंडीगढ़ की राजनीति का अच्छा ज्ञान हैं। वह विपक्ष को हर मुद्दे पर जवाब देने में माहिर हैं। कई भाजपा नेता भी उनके दोस्तों की लिस्ट में हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.