Move to Jagran APP

चंडीगढ़ में मोदी किचन से कोरोना मरीजों के घरों तक पहुंचाया जा रहा खाना, भाजपा नेता चला रहे रसोई

चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में मोदी किचन शुरू किया गया है। यहां उन लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनके घर में कोई खाना बनाने वाला नहीं है।

By Ankesh ThakurEdited By: Published: Wed, 28 Apr 2021 01:53 PM (IST)Updated: Wed, 28 Apr 2021 01:53 PM (IST)
चंडीगढ़ में मोदी किचन से कोरोना मरीजों के घरों तक पहुंचाया जा रहा खाना, भाजपा नेता चला रहे रसोई
मोदी किचन में खाना पैक करते भाजपा नेता और कार्यकर्ता।

चंडीगढ़, जेएनएन। चंडीगढ़ भारतीय जनता पार्टी द्वारा चंडीगढ़ के सेक्टर 33 स्थित प्रदेश कार्यालय कमलम में मोदी किचन शुरू किया गया है। यहां उन लोगों के लिए खाना तैयार किया जाता है जो कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं और उनके घर में कोई खाना बनाने वाला नहीं है। इस रसोई से अब तक 83 परिवारों को 212 पैकेट खाने के पहुंचाए जा चुके हैं। बुधवार तक कुल 542 लोगों को खाना पंहुचाया गया है। भाजपा ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया हुआ है। बीते साल भी चंडीगढ़ भाजपा की ओर से 75 हजार खाने के पैकेट सप्लाई किए थे। भाजपा नेताओं का कहना है कि यह किचन अभी जारी रहेगी।

loksabha election banner

इस रसोई से संक्रमित परिवारों को खाना पहुंचाने के अलावा प्रदेश सह कोषाध्यक्ष अमित जिंदल की देखरेख में मरीजों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर की व्यवस्था की जा रही है। प्रिंस बंदूला द्वारा मरीजों के लिए बेड, दवाइयां, इंजेक्शन, वेंटिलेटर सहित हर प्रकार की चिकित्सीय सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है । अमित राणा द्वारा मूवमेंट पास और प्रशासनिक कार्य में सहायता की जा रही है। डॉ. हुकुमचंद द्वारा इम्युनिटी बूस्टर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह द्वारा प्लाज्मा व रक्तदान  का प्रबंध किया जा रहा है। जबकि करियाना फल व सब्जी और अन्य घरेलू वस्तुओं की व्यवस्था प्रदेश प्रवक्ता कैलाश जैन द्वारा की जा रही है। मास्क व सेनिटाइजर महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष सुनीता धवन द्वारा वितरित किए जा रहे हैं। प्रदेश सचिव अनुप गुप्ता कोरोना  से जिंदगी हार चुके मरीजों के अंतिम संस्कार में सहायता कर रहे हैं और प्रवासी मजदूरों की समस्याओं के लिए उपाध्यक्ष रामलाल की जिम्मेवारी लगाई गई है।

इनके सहयोग से चल रही है मोदी किचन

भाजपा प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी की देखरेख में चल रही इस किचन में जिला अध्यक्ष राजेंद्र शर्मा, महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सुनीता धवन, महिला मोर्चा  महासचिव रूबी गुप्ता,  नेहा अरोड़ा, जिलाध्यक्ष यशोदा कोशियारी, गीता शर्मा, भाजपा युवा मोर्चा के जसमनप्रीत सिंह, अभिनव शर्मा और व्यपार प्रकोष्ठ के संजीव ग्रोवर ने खाना पैक करवा कर लोगों के घरों तक पहुंचाने में सहयोग किया जा रहा है।

मनीमाजरा में कांग्रेस चला रही है रसोई

कांग्रेस नेता रामेश्वर गिरी भी मनीमाजरा में रसोई चला रहे हैं। उनका कहना है कि वह अब तक एक हजार लोगों को खाना पहुंचा चुके हैं। वहीं अकाली दल के पार्षद हरदीप सिंह ने सेक्टर-41 में रहने वाले कोरोना मरीजों तक खाना पहुंचाने के लिए अभियान शुरू किया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.